Asianet News | Published : Dec 2, 2023 1:56 PM IST / Updated: Dec 03 2023, 09:46 PM IST

छत्तीसगढ़ चुनाव रिजल्ट 2023: प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत, कांग्रेस की टूटी उम्मीद

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर मतगणना लगभग समाप्त होने को है। यहां भाजपा से पूर्व सीएम रमन सिंह भारी मतों से जीत चुके हैं। अब तक 83 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा के खाते में फिलहाल 49 सीटें आ चुकी हैं और जबकि कांग्रेस 33 सीटें जीत चुकी है। भाजपा 5 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही। एक सीट अन्य के खाते में भी गई है। 90 सीटों पर कुल 1181 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीटें जीतनी जरूरी हैं।

08:52 PM (IST) Dec 03

भाजपा अब तक 49 सीटें जीती, कांग्रेस 33 जीती

अब तक के घोषित परिणाम में भाजपा अब तक 49 सीटें जीत चुकी है जबकि कांग्रेस के खाते में अब तक 33 सीटें आ चुकी हैं। 

08:41 PM (IST) Dec 03

बिलासपुर में भाजपा, खरसिया में कांग्रेस की जीत

प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने विजय हासिल की है। जबकि खरसिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल ने जीत दर्ज की है।

07:44 PM (IST) Dec 03

कुछ देर में राज्यपाल को इस्तीफा देने जाएंगे बघेल

कांग्रेस की प्रदेश में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर में राज्यपाल को इस्तीफा देने जाएंगे। सूत्रों की माने रात करीब नौ बजे के आसपास बघेल राजभवन के लिए रवाना होंगे। 

 

07:35 PM (IST) Dec 03

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 45 हजार से अधिक वोटों से जीते

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से 45 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के गिरीश देवांगन को भारी मतों से पराजित किया है।

07:25 PM (IST) Dec 03

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की हार पर किया ट्वीट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हार स्वीकार की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा की नतीजे अपेक्षाओं के बिल्कुल विपरीत रहे। इसे लेकर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी। 

 

 

07:15 PM (IST) Dec 03

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जीत पर जताया आभार

छत्तीसगढ़ में मिली अप्रत्याशित जीत पर प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश की जनता और खासकर महिलाओं को धन्यवाद दिया। 

 

 

06:47 PM (IST) Dec 03

भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न

प्रदेश में भाजपा की अप्रत्याशित जीत के बाद भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता रायपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर ढोल नगाड़े और पार्टी का झंडा लिए जश्न में डूबे रहे।

06:23 PM (IST) Dec 03

पाटन से भूपेश बघेल जीते, दीपक बैज हारे

पाटन सीट से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जीत मिली है। इसके अलावा कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को हार का सामना करना पड़ा है। 

06:00 PM (IST) Dec 03

अरुण साव से मिलने ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ता रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को जीत की बधाई दी।

05:43 PM (IST) Dec 03

भाजपा 56 सीटों पर आगे, 25 पर जीती

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। भाजपा 56 सीटों पर आगे चल रही है और अब तक 25 सीटों पर चुनाव जीत भी चुकी है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को मिली हार।

05:27 PM (IST) Dec 03

कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर छाया रहा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम के नतीजों में कांग्रेस के पिछड़ने के बाद से रायपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर सन्नाटा छाया रहा। 

 

 

05:00 PM (IST) Dec 03

पीएम मोदी ने तीन राज्यों के परिणाम पर किया ट्वीट

तीन राज्यों के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने जनता को धन्यवाद अर्पित करने के साथ पार्टी पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ पार्टी की जीत का श्रेय सभी नेताओं को कार्यकर्ताओं को दिया है। 

 

 

 

04:47 PM (IST) Dec 03

रमन सिंह ने ट्वीट कर जीत के लिए जनता को दिया धन्यवाद

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर जनता का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट का जनता को धन्यवाद दिया है। रमन सिंह ने पीएम मोदी को भी जीत की बधाई दी है। 

 

 

 

04:35 PM (IST) Dec 03

इन सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम

भाजपा को छत्तीसगढ़ में अप्रत्याशित जीत मिली है। ऐसे में धरसींवा सीट से अनुज शर्मा, कुनकुरी सीट से विष्णुदेव साय, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, पत्थलगांव से गोमती साय, रायगढ़ से ओपी चौधरी, कोंडा गांव से लता उसेंडी ने जीत हासिल की है।

04:16 PM (IST) Dec 03

इन कांग्रेस नेताओं को मिली जीत

कांग्रेस से खरसिया से मंत्री उमेश पटेल, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, सरायपाली से चातुरीनंद, कसडोल से संदीप साहू और खुज्जी से भोला राम साव को जीत हासिल हुई है। 

04:10 PM (IST) Dec 03

खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को भी मिली हार

कांग्रेस से प्रदेश के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा प्रत्याशी राजकुमार टोप्पो ने उन्हें 17600 मतों से हराया है।

04:00 PM (IST) Dec 03

भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल

छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न का माहौल है। देश भर में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली में भी भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। 

 

03:43 PM (IST) Dec 03

डिप्टी सीएम और गृहमंत्री को मिली हार

अंबिकापुर सीट से कांग्रेस से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को पराजय का सामना करना पड़ा है। वह बीजेपी के राजेश अग्रवाल से महज 157 वोटों से हार गए। वहीं दुर्ग ग्रामीण सीट से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी चुनाव हार गए हैं। डिप्टी सीएम शुरू से मतगणना में पीछे चल रहे थे। 

03:18 PM (IST) Dec 03

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की भी जीत पक्की

भाजपा से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव की जीत भी पक्की हो गई है। वह लोरमी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के थानेश्वर साहू मैदान में हैं। अरुण साव 23,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

03:15 PM (IST) Dec 03

रायपुर दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल की रिकॉर्ड जीत

रायपुर दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। बृजमोहन ने कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को पछाड़ते हुए जीत का रास्ता तय किया है। बृजमोहन अग्रवाल 1,25,524 वोटों से आगे हैं।

03:11 PM (IST) Dec 03

अभनपुर सीट से इंद्रकुमार साहू की जीत तय

छत्तीसगढ़ के इंद्रकुमार साहू की अभनपुर सीट से जीत लगभग तय हो चुकी है। भाजपा ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। प्रत्याशी के घर जश्न का माहौल है।  

 

 

03:03 PM (IST) Dec 03

भाजपा के प्रमोद मिंज की जीत पक्की

भाजपा के प्रमोद मिंज की जीत  भी पक्की हो गई है। वह लुण्ड्रां विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में है। ऐसे में भाजपा के ट्विटर अकाउंट पर उन्हें बधाई भी मिलने लगी है।

 

 

01:42 PM (IST) Dec 03

कांग्रेस के ये बड़े नेता शुरुआत से चल रहे पीछे

कांग्रेस के कई बड़े नेता अपनी सीटों पर शुरुआत से ही पीछे चल रहे हैं। इनमें डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्य़क्ष चरणदास महंत, मंत्री अमरजीत भगत, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, रविंद्र चौबे, जयसिंह अग्रवाल, रुद्र कुमार शामिल है। 

01:27 PM (IST) Dec 03

मरवाही विधानसभा और सीतापुर में भाजपा आगे

मरवाही विधानसभा में सातवें राउंड की काउंटिंग में भाजपा के प्रणव मरपच्ची आगे हैं। उन्होंने कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को करीब 5 हजार वोटों से फिलहाल पीछे छोड़ दिया है। वहीं सीतापुर सीट पर राजकुमार टोप्पो भी करीब 8500 सीटों से आगे चल रहे हैं।

01:05 PM (IST) Dec 03

चित्रकोट और जांजगीर चांपा में कांटे का मुकाबला

चित्रकोट और जांजगीर चांपा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे मुकाबला देखने को मिल रहा है। चित्रकोट में कांग्रेस के दीपक बैज 509 वोटों से भाजपा के विनायक गोयल से पीछे हैं। वहीं जांजगीर चांपा में भाजपा के नारायण चंदेल पीछे हैं। कांग्रेस के व्यास नारायण कश्यप 306 वोट से आगे हैं।              

12:36 PM (IST) Dec 03

रायपुर में सड़कों पर मोदी-मोदी के नारे लगाते दिखे भाजपाई

रायपुर में भाजपा की बढ़त से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सड़कों पर मोदी-मोदी के नारे लगाने के साथ जय श्री राम के भी नारे लगाए गए। कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जश्न मना रहे हैं।   

12:15 PM (IST) Dec 03

सीएम बघेल निकले आगे, डिप्टी सीएम अभी भी पीछे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा के विजय बघेल को पीछे छोड़ते हुए 1452 वोटों से आगे निकल गए हैं। हालांकि अंबिकापुर से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अभी भी 1600 वोटों से पीछे हैं। 

11:53 AM (IST) Dec 03

रायपुर की सभी सीटों पर भाजपा ने बढ़ाई बढ़त

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार बढ़त बनाए रखी है। रायपुर की सभी सीटों पर भाजपा ही आगे चल रही है। अब तक पांच राउंड में परिणाम भाजपा के पक्ष में हैं। 

11:38 AM (IST) Dec 03

पूर्व सीएम रमन सिंह बोले- उम्मीद से बेहतर दिख रहे परिणाम

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने बयान दिया है कि भाजपा के इतने बेहतरीन परिणाम की उम्मीद तो हमने भी नहीं सोची थी। पता था जीतेंंगे लेकिन इतना अंतर रहेगा ये नहीं सोचा था। पीएम मोदी के काम और वादों पर जनता ने विश्वास किया है। 

11:22 AM (IST) Dec 03

धमतरी में कांग्रेस आगे, कुरूद सीट पर पीछे चल रही

धमतरी जिले में दो राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ा। इस सीट पर कांग्रेस के ओंकार साहू भाजपा की रंजना साहू से आगे निकल गए हैं। कांग्रेस ने 2817 मतों की बढ़त बना रखी है। कुरूद सीट पर कांग्रेस के तारिणी चंद्राकर फिलहाल भाजपा के अजय चंद्रकार से पीछे चल रहे हैं।

11:05 AM (IST) Dec 03

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा 47 औऱ कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही है। कांउंटिंग के दौरान मतगणना स्थल पर दोनों ही पार्टियों के पदाधिकारी मौजूद हैं। 

10:55 AM (IST) Dec 03

लोरमी से अरुण साव और चित्रकोट से दीपक बैज आगे

लोरमी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगे चल रहे हैं तो वहीं चित्रकोट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बढ़त बना ली है। 

10:34 AM (IST) Dec 03

अंबिकापुर सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पीछे

प्रदेश की अंबिकापुर सीट काफी खास है। यहां से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 403 वोटों से पीछे चल रहे हैं।  कांग्रेस ने यहां बढ़त बना ली है।

10:31 AM (IST) Dec 03

रमन सिंह आगे, सीएम भूपेश बघेल पीछे

राजनांदगांव से रमन सिंह आगे चल रहे हैं। इस सीट से कांग्रेस के गिरनीश देवांगन पीछे हैं। जबकि पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल 483 वोटों से पीछे चल रहे। भाजपा के विजय बघेल ने उनको पछाड़ दिया है।

10:18 AM (IST) Dec 03

रामपुर से पूर्व गृहमंत्री ननकीराम पीछे

पहले राउंड में रामपुर से पूर्व गृहमंत्री और विधायक ननकीराम पीछे चल रहे। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी फूलसिंह आगे चल रहे हैं। 

10:18 AM (IST) Dec 03

रामपुर से पूर्व गृहमंत्री ननकीराम पीछे

पहले राउंड में रामपुर से पूर्व गृहमंत्री और विधायक ननकीराम पीछे चल रहे। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी फूलसिंह आगे चल रहे हैं। 

09:57 AM (IST) Dec 03

छत्तीसगढ़ में इन सीटों पर आगे चल रही भाजपा

छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर आगे चल रही हैं भाजपा- भरतपुर सोनहट, प्रतापपुर, रामानुजगंज, समरी, लुंढरा, प्रेमनगर, बैकुंठपुर, महेंद्रगढ़, कठघोरा, मस्तूरी, पमगढ़, बिल्हा, लोरमी, पंडारिया, साजा, अरंग, रायपुर ग्रामीण, पाटन, संजारी बलोद, सिहावा, कल्लारी और जगदलपुर।

09:28 AM (IST) Dec 03

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज चित्रकूट से पीछे चल रहे

पोस्टल बैलेट की काउंटिंग में चित्रकूट विधानसभा से कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पीछे चल रहे हैं। उन्हें 377 मत मिले हैं। वहीं भाजपा से विनायक गोयल को 490 वोट के साथ आगे चल रहे हैं।

09:16 AM (IST) Dec 03

राजनांदगांव सीट से भाजपा के डॉ. रमन सिंह आगे

 

राजनांदगांव में पहले राउंड की गिनती शुरू हो गई है। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगे चल रहे हैं। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ललित कंवर ने बढ़त बनाई हुई है। डोंगरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दलेश्वर साहू आगे चल रहे हैं।

09:00 AM (IST) Dec 03

पोस्ट बैलेट में पीछे हुए भूपेश बघेल

पोस्ट बैलेट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग फिलहाल चल रही है। भाजपा 28 सीटों पर और कांग्रेस 49 सीटों पर आगे चल रही है।