CG Board Exam Date 2025: परीक्षा को लेकर टाइम टेबल जारी, अलग से मिलेगा 5 मिनट

Published : Dec 10, 2024, 03:21 PM IST
CG Board Exam Date 2025

सार

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित! 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक होगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा चलेगी।

CG Board Exam Date 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। जबकि 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च को खत्म होगी। बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी।

प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अलग से 5 मीनट का मिलेगा समय

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 में छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल में यह जानकारी दी गई है। डेटशीट के अनुसार छात्रों को प्रश्न पत्र सुबह 9:10 बजे दिया जाएगा। जबकि परीक्षा सुबह 9:15 बजे शुरू होगी।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा समय सारणी

  • 3 मार्च 2025- प्रथम भाषा (हिंदी)
  • 5 मार्च 2025- द्वितीय भाषा (अंग्रेजी)
  • 7 मार्च 2025- गणित
  • 10 मार्च 2025- विज्ञान
  • 12 मार्च 2025- व्यावसायिक पाठ्यक्रम
  • 17 मार्च 2025- सामाजिक विज्ञान
  • 21 मार्च 2025- तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और ओडिया)
  • 24 मार्च 2025- नेत्रहीन छात्रों के लिए संगीत और मूक-बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग और पेंटिंग

 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा समय सारणी

  • 1 मार्च 2025- हिंदी
  • 4 मार्च 2025- अंग्रेजी
  • 6 मार्च 2025- इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान और गणित के तत्व, ड्राइंग और पेंटिंग, आहार और पोषण
  • 8 मार्च 2025- संस्कृत
  • 11 मार्च 2025- भूगोल, भौतिकी
  • 12 मार्च 2025- समाजशास्त्र
  • 18 मार्च 2025- राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, लेखांकन, फसल उत्पादन और बागवानी
  • 22 मार्च 2025- गणित, कंप्यूटर अनुप्रयोग, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य, गृह विज्ञान आदि।
  • 24 मार्च 2025- जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र
  • 26 मार्च ए- आईटी, खुदरा विपणन आदि।
  • 27 मार्च 2025- मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया
  • 28 मार्च 2025- मनोविज्ञान

ये भी पढ़ें- 

अग्निवीर की दौड़ में पास होने के बाद हार गया जिंदगी से जंग, क्या है पूरा मामला?

चिरमिरी में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का लोकार्पण, CM साय ने की बड़ी घोषणाएं

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस