छत्तीसगढ़ में भड़के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, भाजपा को राम नाम पर घेरा

Published : Nov 07, 2023, 11:25 AM ISTUpdated : Nov 07, 2023, 11:45 AM IST
ts singhdev

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान चल रहा है। इसी बीच डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा को राम नाम पर घेर लिया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भी भाजपा अपने घोषणा पत्र में राम नाम को भूल गई है। उनका साफ कहना था कि जब तक राजनैतिक लाभ था तब तक राम नाम के नारे लगाते थे। अब राम नाम को भूल गए हैं।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान 20 सीटों पर चल रहा है। सुबह से ही महिला पुरुष और युवा मतदाताओं की लाइन मतदान के लिए लगी है। भाजपा कांग्रेस के नेता अपनी अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Chhattisgarh Blast in Sukma : छत्तीसगढ़ के सुकमा में ब्लास्ट : पैर जमीन पर रखते ही हुआ धमाका 

छत्तीसगढ़ में मतदान से पूर्व ही नक्सली क्षेत्र में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट किया। जिसके कारण सेना का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच टीएस सिंहदेव का बयान भी सामने आया। जिसमें वे भाजपा को घेरते नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में हो रही नक्सली घटना के बाद सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि हमारे प्रयास के कारण छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाओं को काफी हद तक कंट्रोल किया है। हमने इस बार गांव के अंदर ही वोटिंग सेंटर बनाए हैं। ताकि नक्सली घटनाओं से पोलिंग बुथ पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो।

 

यह भी पढ़ें:  Chhattisgarh Election 2023 : छत्तीसगढ़ में अनोखा गांव- यहां दो विधायक चुनते हैं लोग 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार