
रायपुर। युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी ने एक नई पहल शुरू की है। अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में 'AI Upskilling Course 2026' के लिए प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल स्किलिंग में प्रशिक्षित कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
पी.जी. कॉलेज धमतरी के आईटी भवन में आयोजित इस परीक्षा में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। परीक्षा में कुल 166 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें 107 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन और 59 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा दी। युवाओं की बड़ी भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले में नई तकनीकों, डिजिटल शिक्षा और AI स्किल्स के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को बेंगलुरु की प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy Bangalore द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को उन आधुनिक तकनीकी स्किल्स की जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा, जिनकी वर्तमान समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में सबसे ज्यादा मांग है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को AI Video Generation, Website Development, AI Agents Making, Automation Tools, Digital Productivity, Prompt Engineering और आधुनिक डिजिटल समाधान तैयार करने जैसी उन्नत तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस AI प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक शिक्षा देना नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार, इंटर्नशिप, फ्रीलांसिंग और डिजिटल उद्यमिता के लिए तैयार करना भी है। यह पूरा प्रशिक्षण 'Industry-Oriented' रखा गया है, ताकि विद्यार्थी भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें और देश-विदेश में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि आने वाला समय AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी का है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि धमतरी के युवाओं को समय रहते विश्वस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवा बेहतर रोजगार पाने के साथ-साथ अपने स्टार्टअप शुरू कर रोजगार देने वाले भी बन सकते हैं। प्रशासन भविष्य में भी नवाचार, स्टार्टअप प्रमोशन और टेक्नोलॉजी आधारित रोजगार कार्यक्रमों को लगातार बढ़ावा देता रहेगा।
जिला प्रशासन द्वारा पहले आयोजित Yuva Fest में AI वर्कशॉप कराई गई थी, जिसमें 4 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर मिला था। उसी सफलता और प्रेरणा के कारण इस बार बड़ी संख्या में छात्रों ने AI Upskilling Course की प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। जिला प्रशासन की यह पहल धमतरी को तकनीकी नवाचार और डिजिटल स्किलिंग के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह प्रयास डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में भी मददगार साबित होगा।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।