Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से बदली तस्वीर, पहाड़ पार कर पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं

Published : May 31, 2026, 10:13 AM IST
Chhattisgarh mukhyamantri swasthya bastar abhiyan

सार

CG Health Mission: क्या अब बस्तर के दूरदराज गांवों में बदलेगी ग्रामीणों की जिंदगी? क्या मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना ग्रामीणों के लिए नई उम्मीद? दंतेवाड़ा के बड़ेपल्ली गांव की यह पहल चर्चा में है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत दंतेवाड़ा जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार पहुंचाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैलाडीला क्षेत्र के सुदूर ग्राम बड़ेपल्ली तक पहुंचने के लिए 13 किलोमीटर का कठिन पहाड़ी रास्ता पैदल तय किया और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

दंतेवाड़ा के बड़ेपल्ली गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर

बड़ेपल्ली गांव में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में कुल 227 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान मलेरिया, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, मधुमेह और रक्तचाप सहित कई जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की विशेष रूप से जांच की गई। जांच के दौरान एक हाई रिस्क गर्भवती महिला की पहचान होने पर उसे बेहतर इलाज और सुरक्षित प्रसव के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित 12 मरीजों को आगे के उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

आयुष्मान भारत योजना और स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया जोर

शिविर के दौरान ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना की जानकारी भी दी गई। साथ ही सुरक्षित मातृत्व, पौष्टिक आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी समझाया।

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से दूरस्थ क्षेत्रों को मिल रही राहत

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के जरिए अब दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। यह अभियान केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा मजबूत करने का काम भी कर रहा है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: आज कहां बरसेगा पानी, कहां पड़ेगी भीषण गर्मी? दिल्ली-यूपी समेत 6 राज्यों का लेटेस्ट वेदर फोरकास्ट
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने कहा-पत्रकार ही लोकतंत्र की असली ताकत