छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला भूमि सम्मान, सीएम भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

Published : Jul 20, 2023, 06:36 PM IST
chhattisgarh news

सार

छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भूमि सम्मान मिला है। भूमि प्रबंधन के लिए देश के शीर्ष जिलों में बेमेतरा और सरगुजा ने जगह बनाई है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभकामनाएं दी हैं।

Chhattisgarh Bhumi Samman. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नई दिल्ली के विज्ञान भवन में छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही प्रदेश के दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम (DILRMP) के चार मानकों पर बेहतर कार्य के लिए प्रदेश और दो जिलों को यह सम्मान मिला है।

सीएम भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा तथा बेमेतरा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीआईएलआरएमपी अंतर्गत प्रदेश में बेहतर काम हुए हैं। भूमि संबंधी जानकारियां आम लोगों को आसानी से उपलब्ध हो रही है। जमीन से जुड़ी जानकारियां ऑनलाईन मौजूद है और बरसों पुराने महत्वपूर्ण दस्तावेजों का व्यवस्थित रखरखाव किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ को मिला सम्मान

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राज्य स्तर पर भू-अभिलेखों के डिजिटाईजेशन और प्रबंधन के लिए सचिव राजस्व विभाग नीलम नामदेव एक्का, महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक किरण कौशल, संचालक भू-अभिलेख रमेश शर्मा ने राष्ट्रपति के हाथों भूमि सम्मान प्राप्त किया। इसी प्रकार जिला स्तर पर भू-अभिलेखों के डिजिटाईजेशन और प्रबंधन के लिए बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा और सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार को भी भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। गौरतलब है कि डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम के तहत प्रदेश में भूमि प्रबंधन से जुड़े 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

भू-अभिलेखों के डिजिटाईजेशन का मिल रहा फायदा

भूमि संबंधी सभी रिकार्ड्स के डिजिटाईजेशन से लोगों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारियां रियल-टाइम पर उपलब्ध हो रही है। इस जानकारी को मोबाइल से कहीं से भी और किसी भी वक्त इंटरनेट के माध्यम से देखा जा सकता है। भूमि संबंधी रिकार्ड के डिजिटाईजेशन और इसके प्रबंधन से भूमि संबंधी जानकारी अब लोगों की आसान पहुंच में है। लोगों को भूमि संबंधी अभिलेख प्राप्त करने के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे है। लोगों को आसानी से सभी अभिलेख मिलने से जमीन से जुड़े धोखा-धड़ी के मामले में भी कमी आई है।

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले- 'श्री अन्न अब ग्लोबल ब्रांड बन चुका है'- PM Modi के प्रयासों से हुआ संभव

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raigarh News: रिंग रोड से ऑक्सीजोन तक, 600 करोड़ से बदलेगा शहर का नक्शा
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल