Chhattisgarh Vedanta Power Plant Blast: सक्ती वेदांता प्लांट बॉयलर ब्लास्ट में 17 मौतें, रेस्क्यू और मुआवजा का राज्य सरकार का बड़ा ऐलान

Published : Apr 15, 2026, 04:03 PM IST
Chhattisgarh Sakti Vedanta Power Plant Blast update

सार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से 17 श्रमिकों की मौत और 19 घायल हो गए। प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया, घायलों का इलाज जारी है और सरकार व कंपनी ने मुआवजे का ऐलान किया है।

रायपुर। सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री लगातार ले रहे अपडेट | Chhattisgarh Boiler Blast Update

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस हादसे के बाद लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वे कलेक्टर श्री अमृत विकास टोपनो और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर से लगातार संपर्क में रहकर जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल भी लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाए हुए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों का इलाज | Rescue Operation Sakti Vedanta Plant

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर रायगढ़ के फोर्टिस हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज और अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के कालड़ा अस्पताल रेफर किया गया।

सुरक्षा इंतजाम और प्रशासन की कार्रवाई | Safety Measures After Sakti Vedanta Boiler Explosion

प्रशासन ने घटनास्थल को पूरी तरह बैरिकेड कर दिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर श्री टोपनो ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की जा रही है।

मृतकों की पहचान और परिवारों को सहायता | Compensation and Support to Vedanta Boiler Blast Victims

मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव देह को एम्बुलेंस से उनके गांव भेजने की व्यवस्था की गई है। परिजनों को तुरंत आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

मुआवजा राशि और श्रमिकों के लिए राहत | Compensation Vedanta Plant Accident

  • मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये
  • घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता
  • प्रधानमंत्री द्वारा मृतकों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये

कंपनी प्रबंधन ने भी सहायता की घोषणा की है-

  • मृतकों के परिवारों को 35 लाख रुपये और रोजगार सहायता
  • घायलों को 15 लाख रुपये
  • पूरी तरह स्वस्थ होने तक वेतन जारी रहेगा
  • काउंसलिंग सुविधा भी दी जाएगी

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश | Investigation in Boiler Blast Case

घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच टीम जल्द ही मौके का निरीक्षण करेगी। रेस्क्यू कार्य में एसडीआरएफ की टीम भी लगातार लगी हुई है।

हादसे में प्रभावित श्रमिकों की संख्या | Workers Affected in Sakti Accident

पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के अनुसार-

  • कुल 36 श्रमिक इस हादसे से प्रभावित हुए
  • 17 श्रमिकों की मृत्यु हो चुकी है
  • 19 घायल हैं, जिनका इलाज जारी है

मृतकों के नाम और उनके राज्य | List of Deceased Workers

हादसे में छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के श्रमिक शामिल हैं। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं-

  • रितेश कुमार (भागलपुर, बिहार)
  • अमृत लाल पटेल (सक्ती, छत्तीसगढ़)
  • थंडा राम लहरे (सक्ती, छत्तीसगढ़)
  • तरुण कुमार ओझा (धनबाद, झारखंड)
  • आकिब खान (दरभंगा, बिहार)
  • सुसांत जना (पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल)
  • अब्दुल करीम (झारखंड)
  • उधव सिंह यादव (रायगढ़, छत्तीसगढ़)
  • शेख सैफुद्दीन (हल्दिया, पश्चिम बंगाल)
  • पप्पू कुमार (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)
  • अशोक परहिया (पलामू, झारखंड)
  • मनस गिरी (पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल)
  • बृजेश कुमार (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)
  • रामेश्वर महिलांगे (जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़)
  • कार्तिक महतो (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल)
  • नदीम अंसारी (सक्ती, छत्तीसगढ़)
  • शिबनाथ मुर्मू (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल)

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM विष्णु देव साय ने जमीन पर बैठकर खाया खाना, आंबेडकर जयंती पर दिया बड़ा संदेश
अब गांव में ही मिलेगा कर्ज और बीज! छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी