Chhattisgarh Investment: सिंगापुर में छत्तीसगढ़ का जलवा, AI Data Center पर बड़ा दांव

Published : Oct 06, 2026, 09:38 AM IST
chhattisgarh singapore sing forum 2026

सार

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ को ₹43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव मिले। इसमें ₹41,750 करोड़ का AI-रेडी डेटा सेंटर और ₹1,500 करोड़ का सोलर निवेश शामिल है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में अपनी जगह मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सिंगापुर में आयोजित पहले Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में राज्य को कुल ₹43,250 करोड़ के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की प्रतिबद्धताएं मिली हैं। इसमें सबसे बड़ा प्रस्ताव ₹41,750 करोड़ का है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट क्षमता का एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोरम में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के नामांकन पर राज्य ने इस फोरम में भाग लिया था। निवेश प्रस्तावों को राज्य में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छ ऊर्जा और रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

AI Data Center: छत्तीसगढ़ में ₹41,750 करोड़ का बड़ा निवेश

सिंगापुर मुख्यालय वाली Energy Capital Global Private Limited ने छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट क्षमता के AI-ready Data Center Campus के लिए ₹41,750 करोड़ की निवेश प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑन-साइट स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े एआई-रेडी डेटा सेंटर विकसित करने और उनके वित्तपोषण का काम करती है। कंपनी की मौजूदगी सिंगापुर के अलावा भारत, मलेशिया, कजाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया में भी है। फोरम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कंपनी को ‘Invitation to Invest’ सौंपा। इस निवेश से छत्तीसगढ़ में डेटा सेंटर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़े स्तर पर गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

पहले से मौजूद है भारत का पहला AI Data Center Park

छत्तीसगढ़ में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर पहले से भी काम चल रहा है। राज्य में भारत का पहला AI Data Center Park स्थापित है। अब Energy Capital Global के प्रस्तावित डेटा सेंटर कैंपस के साथ राज्य की डिजिटल क्षेत्र में स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के जरिए छत्तीसगढ़ धीरे-धीरे भारत के उभरते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में अपनी पहचान बना सकता है।

Solar और Battery Storage में भी ₹1,500 करोड़ का FDI प्रस्ताव

डेटा सेंटर के अलावा छत्तीसगढ़ को सोलर क्षेत्र में भी बड़ा विदेशी निवेश प्रस्ताव मिला है। Sunstream Green Energy Private Limited ने सोलर प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ संबंधित Battery Storage और Components के लिए ₹1,500 करोड़ के FDI का प्रस्ताव दिया है। इस निवेश से राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के साथ ऊर्जा भंडारण और इससे जुड़े कंपोनेंट्स के क्षेत्र में भी संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

'ये निवेश छत्तीसगढ़ पर भरोसे का प्रमाण': CM विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सिंगापुर में मिली ये निवेश प्रतिबद्धताएं छत्तीसगढ़ की नीतियों, संभावनाओं और राज्य के लोगों के प्रति निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि इन निवेशों से राज्य में युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही ये परियोजनाएं ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद करेंगी।

450 से ज्यादा सुधारों का CM विष्णु देव साय ने किया जिक्र

फोरम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ फायरसाइड चैट में भी हिस्सा लिया। इसका संचालन Singapore Business Federation ने किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीतियों और कारोबारी सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बंद कमरों में बैठकर सुधार नहीं करती। उद्योगों से सीधे उनकी समस्याएं पूछी जाती हैं और उसी के आधार पर व्यवस्थाओं में बदलाव किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक राज्य में अब तक 450 से अधिक सुधार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ तब तक नहीं रुकेगी, जब तक लोग खुद यह न कहें कि अब और सुधार की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सुधारों, प्रगतिशील औद्योगिक नीति और सक्रिय सरकार के इस मॉडल के चलते छत्तीसगढ़ को महज 18 महीनों में ₹8 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

Singapore Forum में वैश्विक कंपनियों की भागीदारी

SING Forum 2026 में सिंगापुर सरकार के विदेश मंत्रालय और व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय की राज्य मंत्री गैन सियो ह्वांग मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी से भारत के राज्यों के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करने में सिंगापुर की रुचि भी सामने आई। कार्यक्रम में Mastercard, IHCL (Taj Hotels) और Nestlé जैसी वैश्विक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

Wastewater और Food Processing पर भी हुई बातचीत

मुख्यमंत्री ने फोरम से इतर Aquatech और Adroit Overseas Private Limited के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी कीं। इन बैठकों में उद्योगों के लिए अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग से जुड़ी अधोसंरचना और छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

6 अक्टूबर को CEO Roundtable में निवेशकों से मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 अक्टूबर 2026 को सिंगापुर में होने वाले CEO Roundtable में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह सिंगापुर की प्रमुख कंपनियों और निवेश संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य SING Forum के दौरान बनी निवेश की गति को आगे बढ़ाना और छत्तीसगढ़ में नए निवेश के रास्ते खोलना है। डेटा सेंटर, एआई, रिन्यूएबल एनर्जी, बैटरी स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों पर आगे भी खास फोकस रहने की संभावना है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhattisgarh Seva Sankalp Abhiyan: नारायणपुर में लगा सेवा सेतु शिविर, 331 ग्रामीणों को मौके पर मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
Sarangarh News: खेल महाकुंभ में गूंजा जोश, 330 खिलाड़ियों ने दिखाया दम