CM विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में माहरा समाज भवन का लोकार्पण किया, अनुसूचित जाति दर्जे और विकास योजनाओं पर दिया बड़ा संदेश

Published : Sep 22, 2025, 09:37 AM IST
Cm Vishnu Deo Sai mahara samaj bhavan inauguration jagdalpur

सार

CM विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में 1.63 करोड़ की लागत से बने माहरा समाज भवन का लोकार्पण किया। समाज को अनुसूचित जाति दर्जा मिलने पर बधाई दी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास, नई उद्योग नीति व किसानों के हितों पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में 1 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बने माहरा समाज के नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक मोहरी बाजा के साथ किया गया। समाज के सदस्यों ने उन्हें पारंपरिक माहरा पाटा पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर भवन का विधिवत उद्घाटन किया और इस खास अवसर पर समाज द्वारा किए गए आमंत्रण और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

माहरा समाज का गौरवशाली इतिहास

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने माहरा समाज के योगदान और इतिहास को याद किया। उन्होंने बताया कि जगदलपुर की स्थापना जगतू माहरा और धरमपुरा की स्थापना धरमू माहरा द्वारा की गई थी।

मुख्यमंत्री ने भूमकाल आंदोलन और अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ समाज की सक्रिय भूमिका को भी विशेष रूप से रेखांकित किया।

अनुसूचित जाति का दर्जा और भविष्य की संभावनाएँ

CM विष्णुदेव साय ने बताया- PM मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह के प्रयासों से माहरा समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा मिला है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऐतिहासिक है और इससे समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।

यह भी पढ़ें

CM विष्णुदेव साय ने किया ‘ओलेख’ भवन का लोकार्पण, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना और जनमन योजना से जनजातीय विकास को मिलेगी गति

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएँ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य लक्ष्य गरीबों का कल्याण और किसानों का आर्थिक विकास है।

  • प्रदेश में अब तक 18 लाख आवासों की मंजूरी दी गई है।
  • किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।
  • किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा है।

युवाओं के लिए रोजगार और नई उद्योग नीति

मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नई उद्योग नीति बनाई गई है, जिससे युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार दोनों में अवसर मिलेंगे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में सड़कों का निर्माण, बिजली आपूर्ति, मोबाइल टावर स्थापनजैसे विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में नियद नेल्लानार योजना दूरगामी और लाभकारी साबित होगी।

समाज के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में माहरा समाज के संभाग अध्यक्ष राजू बघेल ने स्वागत भाषण दिया। शांति नाग ने प्रतिवेदन वाचन किया और समाज के संरक्षक बिच्चेम पोंदी ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा महापौर संजय पांडे, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक महेश गागड़ा, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर माहरा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: नक्सल प्रभावित इलाकों तक पहुँची ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की सेवाएं

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

हिम्मत हो तो ऐसी! आधा शरीर काम नहीं करता, फिर भी 52 वर्षीय वीणा देवी करती हैं डिलीवरी
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद