जन्माष्टमी पर रायपुर में दही-हांडी फोड़ते दिखे CM विष्णु देव साय, बच्चों संग बांटी खुशियां

Published : Aug 18, 2025, 12:36 PM IST
cm vishnu dev sai janmashtami raipur dahi handi celebration

सार

CM Vishnu Dev Sai Janmashtami: रायपुर में जन्माष्टमी उत्सव व दही-हांडी प्रतियोगिता में शामिल होकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और धार्मिक स्थलों के विकास का संकल्प दोहराया।

Raipur Janmashtami 2025: राजधानी रायपुर के गु‍ढ़ियारी इलाके में जन्माष्टमी का पर्व इस बार बेहद उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं इस आयोजन में शिरकत की और दही-हांडी प्रतियोगिता में भाग लेकर परंपरा निभाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

क्यों खास रहा मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम?

जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने न केवल परंपरा को आगे बढ़ाया बल्कि सांस्कृतिक विरासत से लोगों को जोड़ने का संदेश भी दिया। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से दही-हांडी फोड़कर उत्सव की शुरुआत की और राधा-कृष्ण बने नन्हें-मुन्नों को मिठाई खिलाकर स्नेह भी जताया।

यह भी पढ़ें: UP: OBC Scholarship बढ़ने वाली है! जानिए छात्रों को अब कितनी रकम मिलेगी?

छत्तीसगढ़ की पहचान से जोड़ी गई श्रीकृष्ण भक्ति

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को यह सौभाग्य प्राप्त है कि यह प्रदेश भगवान श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या का मायका है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सनातन संस्कृति को और अधिक सशक्त व समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

सरकार क्या कर रही है सांस्कृतिक धरोहरों के लिए?

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।

  • भोरमदेव मंदिर और प्रमुख शक्तिपीठों के विकास पर काम जारी है।
  • श्रीरामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के जरिए श्रद्धालुओं को पावन स्थलों के दर्शन का अवसर दिया जा रहा है।

आयोजन में कौन-कौन रहे मौजूद?

भव्य आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राजीव लोचन महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायक किरण देव और पवन साय ने भी मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित किया और जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें : UK में पढ़ाई करने का सपना अब होगा पूरा, योगी सरकार उठाएगी आधा खर्चा, जानिए कैसे?

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस