अस्मत बचाते बचाते... खो दी अपनी जिंदगी, क्या है पूरा मामला

Published : Jan 21, 2025, 05:49 PM IST
women burnt death

सार

गरियाबंद में एक युवक ने युवती को घर में घुसकर जिंदा जला दिया। युवती ने 6 दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गरियाबंद न्यूज: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे जिंदा जला दिया। छह दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह दर्दनाक घटना गरियाबंद जिले के एक गांव में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी युवक चंपेश्वर युवती के घर में जबरन घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया, जिससे गुस्साए आरोपी ने उसे जिंदा जला दिया। युवती गंभीर रूप से जल गई और उसे तुरंत इलाज के लिए छुरा के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान मौत

युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गरियाबंद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे महासमुंद और फिर रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद युवती की छह दिन बाद मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- नहर में तैर रहा था लड़की का सिर और हाथ, बच्चों ने समझा मछली और…

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर गरियाबंद पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर आरोपी चंपेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आगे की कार्रवाई

इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और गम का माहौल है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें- लिव-इन में रह रही गर्भवती युवती से 6 महीने में जबरन कराया प्रसव, नवजात को जिंदा-

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल