International Women's Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की

Published : Mar 08, 2024, 04:05 PM ISTUpdated : Mar 08, 2024, 04:47 PM IST
Vishnu-Deo-Sai-in-Bastar

सार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रायपुर, 08 मार्च 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सम्पूर्ण विधि-विधान से बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर विधायक श्री चैतराम अटामी, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्री श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., आयुक्त जनसम्पर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी,पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: अमित शाह की मौजूदगी में सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं
Chhattisgarh National Unity Day 2026: Deputy CM विजय शर्मा बोले- 'नक्सलवाद के बाद अब बस्तर के विकास पर जोर'