आचार्य धीरेंद्र कृष्ण को राखी बांध मुस्लिम युवती ने बनाया भाई, हिंदू धर्म स्वीकार कर सुल्ताना बनी सुरभि

Published : Jan 23, 2023, 08:19 AM ISTUpdated : Jan 23, 2023, 11:13 AM IST
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू बनने की घोषणा की।

सार

रविवार को रायपुर के गुढ़ीयारी में श्रीराम कथा कह रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू बनने की घोषणा की।

रायपुर(Chhattisgarh). मीडिया की सुर्खियां बने बागेश्वर धाम के महंत आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार मे ऐसे कारनामे हो रहे हैं कि वो लगातार चर्चा में हैं। रविवार को रायपुर के गुढ़ीयारी में श्रीराम कथा कह रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू बनने की घोषणा की। महाराज को राखी बांधकर उसने उन्हें भाई बनाने की बात कही। जिसके बाद से एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों धर्मांतरण का मुद्दा जोरों पर है। रायपुर में रामकथा कह रहे बागेश्वरधाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में एक मुस्लिम युवती सुल्ताना ने सनातन धर्म स्वीकार करने का ऐलान किया। उसे महाराज धीरेंद्र कृष्ण ने नया नाम सुरभि दिया। इस दौरान ईसाई धर्म के तीन अन्य लोगों ने भी धर्म वापसी करते हुए सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की।

मुस्लिम युवती बोली सनातन धर्म ही सर्वश्रेष्ठ

 मंच से महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुस्लिम महिला से कहा कि उसका पूर्व जन्म में सुल्ताना नाम था। आज के बाद वो सुरभि के नाम से जानी जाएगी। इस मौके पर मुस्लिम युवती ने कहा कि सनातन धर्म ही सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं सनातन धर्म स्वीकार कर बेहद खुश हूं।

नागपुर में लगा था अंधविश्वास फैलाने का आरोप नागपुर में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने आरोप लगाया था कि महाराज धीरेंद्र कृष्ण अंधविश्वास फैला रहे हैं। आरोप लगाया कि मेरी चुनौती के दो दिन पहले ही महाराज यहां से भाग गए। इस चुनौती का जवाब देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वो चुनौती को स्वीकार करते हैं। नागपुर के तथाकथित आरोप लगाने वाले लोगों का रायपुर में स्वागत है। मैं दिव्य दरबार में जवाब दूंगा। महाराज ने कहा कि पाखंडियों के मुंह पर बागेश्वर महाराज ठठरी बांधेंगे। वे सनातन धर्म की अलख जगाने आए हैं। धर्मांतरण को लगातार रोक रहे हैं। सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे है।

इसे भी पढ़ें…

बागेश्वर सरकार का तगड़ा जवाब- 'सनातन धर्म पर सवाल उठाने वालों को सबक सिखाएंगे, नागपुर वालों के सिर पर नाचेंगे'

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: अमित शाह की मौजूदगी में सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं
Chhattisgarh National Unity Day 2026: Deputy CM विजय शर्मा बोले- 'नक्सलवाद के बाद अब बस्तर के विकास पर जोर'