राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- 'स्वार्थ से परे हर कार्य है राष्ट्रसेवा'

Published : Sep 25, 2025, 07:05 AM IST
National Service Scheme NSS foundation day raipur vishnu deo sai

सार

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य राष्ट्रसेवा है। उन्होंने NSS स्वयंसेवकों को समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान जारी रखने का आह्वान किया।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जब कोई कार्य व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया जाता है, तो वह सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य बन जाता है। उन्होंने यह विचार राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस और सम्मान समारोह में व्यक्त किए।

NSS में विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पूरे देश में 4 लाख से अधिक विद्यार्थी स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहे हैं। केवल छत्तीसगढ़ में ही 1 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी।

स्वतंत्रता संग्राम से आज की राष्ट्र सेवा तक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज़ादी के समय स्वतंत्रता संग्राम में सहयोग देना राष्ट्रसेवा माना जाता था। लेकिन आज जब देश स्वतंत्र है, तो राष्ट्रसेवा का अर्थ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में योगदान देना है। इस दिशा में एनएसएस के स्वयंसेवक बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

राष्ट्रसेवा के विविध स्वरूप

मुख्यमंत्री साय ने स्वयंसेवकों को समझाया कि राष्ट्रसेवा केवल बड़े कार्यों तक सीमित नहीं है। एक पेड़ लगाना, किसी को अस्पताल तक पहुँचाना, आर्थिक मदद करना, किसी को पढ़ने-लिखाने में सहयोग करना, ये सब कार्य भी राष्ट्रसेवा का ही हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक पूरे मन से सेवा करते रहें और शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान दें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नई औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों को रोजगार उपलब्ध कराने वाले उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएँ दी जा रही हैं। पिछले 10 महीनों में लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे आने वाले समय में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें

विकसित छत्तीसगढ़: राज्य बनेगा हेल्थकेयर, वेलनेस और पर्यटन का हब, ₹3,119 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

सेवा से बनता है चरित्र और जिम्मेदारी की भावना

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सेवा केवल दूसरों की मदद करना ही नहीं है, बल्कि यह चरित्र, सोच और जिम्मेदारी की भावना को आकार देने का माध्यम भी है। युवाओं की ऊर्जा और उत्साह ही समाज और राष्ट्र की असली पूंजी है।

स्वच्छ भारत अभियान और आपदा प्रबंधन में NSS की भूमिका

श्री वर्मा ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे क्षेत्रों में भी अहम योगदान दिया है।

पत्रिका ‘समर्पण’ और विकसित भारत क्विज पोस्टर का विमोचन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय सेवा योजना की पत्रिका ‘समर्पण’ और विकसित भारत क्विज कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख लोगों की उपस्थिति

इस राज्य स्तरीय आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और अधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल
  • सचिव उच्च शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन
  • आयुक्त उच्च शिक्षा श्री संतोष कुमार देवांगन
  • एनएसएस उप कार्यक्रम सलाहकार डॉ. अशोक कुमार श्रोती
  • राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी
  • सभी जिलों के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक और प्रदेशभर से आए स्वयंसेवक

यह भी पढ़ें

CM विष्णु देव साय ने 51 महतारी सदनों का शुभारंभ, 83 करोड़ की दी सौगात

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

हिम्मत हो तो ऐसी! आधा शरीर काम नहीं करता, फिर भी 52 वर्षीय वीणा देवी करती हैं डिलीवरी
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद