पीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- इनको आपके बच्चों से मतलब नहीं, ये तो अपने बच्चों की जिंदगी बनाने में लगे

Published : Sep 30, 2023, 04:50 PM IST
pm modi 01

सार

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रैली और सभा के दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। रैली के दौरान छतों पर पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी।

बिलासपुर। प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान खुली में कार में रोड शो के जरिए पीएम मोदी ने बिलासपुर की जनता को साधने की कोशिश की। पीएम मोदी की फोटो खींचने के लिए रोड किनारे और छतों पर लोग काफी संख्या में जमा थे।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
इस दौरान पीएम ने सभा के दौरान छत्तीसगढ़ के मंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में कई बच्चों की मौत कुपोषण से हो गई लेकिन इस मामले को दबाकर रखा गया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस वालों का इससे कोई मतलब नहीं कि आपके बच्चों का जीवन सुरक्षित है या नहीं, ये लोग बस अपने बच्चों का जीवन बनाने में लगे हैं। 

पढ़ें बिलासपुर में परिवर्तन संकल्प रैली: पीएम मोदी बोले-छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए जनता तैयार

घोटाले की राजनीति में मस्त
पीएम ने कहा कि कांग्रेस वाले घोटालों की राजनीति में मस्त हैं। इन लोगों ने तो गोबर में भी घोटाला किया। गोपालन और गोरक्षा के नाम पर नई योजनाएं चलाने के नाम पर केंद्र से फंड लिया लेकिन एक भी कार्यक्रम नहीं शुरू किया।

अबकी बार छत्तीसगढ़ में सरकार
पीएम मोदी ने सभा में कहा कि हमारा लक्ष्य अबकी बार छत्तीसगढ़ में सरकार बनाना है। हमारा एक ही नेता कमल, हमारा एक ही प्रत्याशी कमल और कमल को जिताना ही हमारा लक्ष्य है। 

कैमरे में रिकॉड करते रहे मोदी की रैली
बिलासपुर में पीएम मोदी की रैली को लोग अपने मोबाइल कैमर में ही रिकॉर्ड करते रहे। इस दौरान पीएम के काफिले पर फूल और मालाएं भी लोग फेंक रहे थे। पीएम की रैली के दौरान भारी सिक्योरिटी लगाई गई थी। रोड पर दुकानों और घरों की छतों पर भी लोग पीएम मोदी की रैली देखने के लिए जुटे हुए थे। हर तरफ मोदी-मोदी के नारे लगाए जा रहे थे। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Chhattisgarh Lakhpati Didi Yojana: सुकमा में 5860 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था