मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुधाम में मनाया दीप महोत्सव, जनता को करोड़ों की सौगात

Published : Oct 21, 2025, 07:48 PM IST
Raipur CM Vishnu Dev Sai

सार

Chhattisgarh Deep Mahotsav: रायपुर में दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुधाम में दीप महोत्सव में भाग लिया और प्रदेशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने किसानों-महिलाओं के लिए नई योजनाओं की भी घोषणा की। 

Raipur: दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज, 21 अक्टूबर को रायगढ़ के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुधाम में दीप महोत्सव में भाग लिया। अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपति पंडा जी और प्रेमशीला पंडा को नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दीपोत्सव हर घर में उजियारा और हर जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं प्रेम का प्रकाश फैलाए। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद सदैव हम सब पर बना रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिवमंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा हनुमान मंदिर और वटवृक्ष की पूजा-अर्चना भी की।

जनता के विकास के लिए काम कर रही सरकार- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह संतों और प्रदेश की जनता का ही आशीर्वाद है कि एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के 22 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास के लिए राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है।

किसानों-महिलाओं और गरीबों के लिए योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया है। धान खरीदी की सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी गई है। धान का मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। ई-गवर्नेंस प्रणाली की शुरुआत हो चुकी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। भूमिहीन मजदूर सहायता योजना, तेंदूपत्ता खरीदी 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा, रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना जैसी अनेक जनहितकारी योजनाएं सफलतापूर्वक चलाई रही हैं।

दीप महोत्सव में नई घोषणाएं

मुख्यमंत्री साय ने गुरुधाम परिसर में 1 करोड़ रुपए का नया भवन, महतारी सदन के लिए 29 लाख रुपए, हाईमास्ट लाइट की स्थापना, तालाब का सौंदर्यीकरण, बोर खनन और अन्य जरूरी काम करने की भी घोषणा की।

सांसदऔर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

दीप महोत्सव में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि इस संसार में गुरु से बढ़कर कोई नहीं है। गुरु ही वह प्रकाशस्तंभ हैं जो हमें अंधकारमय जीवन से निकालकर ज्ञान, अनुशासन और नैतिकता के पथ पर अग्रसर करते हैं। गुरु की प्रेरणा ही जीवन में सच्चा आनंद, आत्मिक शांति और सर्वोच्च सुख प्रदान करती है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, संत सनातन धर्मदेवी संत समाज के अध्यक्ष सहदेव पंडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, सत्यानंद राठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद
रायगढ़ : ऐसा क्या हुआ? RPF जवान ने हेड कांस्टेबल दोस्त की हत्या, सिर में मारी 4 गोली