
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवती ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी दर्दभरी कहानी बयां की है। बताया कि उसकी जिंदगी कैसे नरक बन गई थी, क्यों उसे बेबस होकर मरना पड़ा। बता दें कि अभी उसकी शादी को एक साल भी नहीं हुआ था।
दरअसल, यह दर्दनाक घटना रायपुर शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला ने अपने पति और ससुर पर गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया। उसने पहले एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया, जिसे उसने अपने मायके वालों को भेजकर फांसी लगा ली। मामले की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
महिला के पिता ने डीडी नगर थाने पहुंचकर अपने दमाद और परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया। साथ ही न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं वीडियो की जांच भी शुरू की गई है। ताकि उसे अहम सबूत के लिए लिया जा सके।
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।