Chhattisgarh News: निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर 'रक्तवीर' अभियान ने राजिम कुंभ 'कल्प' 2024 में बनाया विश्व रिकॉर्ड

Published : Mar 09, 2024, 04:33 PM IST
raktveer-campaign-rajim-kumbh-mela

सार

राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर 'रक्तवीर' स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ।

रायपुर, 09 मार्च 2024। राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर 'रक्तवीर' स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

'रक्तवीर' अभियान ने विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगों का ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कराकर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई), वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन , सिकलिंग एवं एच.आई.वी. की निःशुल्क जाँच किए गए। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि सोनल शर्मा ने विधिवत पूरी जाँच के उपरांत विश्व रिकॉर्ड की घोषणा की। मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी, धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं गरियाबंद विधायक श्री रोहित साहू द्वारा परीक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया ।

स्वास्थ्य विभाग मगरलोड की बी.एम.ओं डॉ. शारदा ठाकुर ने बताया कि परीक्षण कराने वालों में 65 प्रतिशत लोगों को बी.पी, शुगर की भी जानकारी नहीं थी लेकिन रक्तवीर अभियान से स्वास्थ्य जानकारी लाखों लोगों तक पहुँची। नेहरु युवा केंद्र जिला अधिकारी श्री अर्पित तिवारी, छ.ग. नर्सिंग की प्रशासनिक अधिकारी भारवी वैष्णव प्राचार्य कर्ष जी, गुरु डॉ वासु वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों में उत्साह बनाये रखा व प्रोत्साहित किया।

राष्ट्रपति से सम्मानित डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास ने बताया कि ब्लड प्रेशर, शुगर व बीएमआइ के नियंत्रण से व्यक्ति निरोग रहता है। इस अभियान में लोगो में जागरूकता लाने के लिए पूरे मेला में घूम-घूम कर जाँच की गयी जो सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। इस अभियान में 195 वालंटियर्स व सहयोगी अजय बोराल, अंकिता टंडन, ऐश्वर्य,सृष्टि, विनय, आशी, मुस्कान एवं लैब टीम में किशोर देवांगन, संतोष, तरुण, गार्गीशंकर सेन, रितेश, संजय एवं भुवन का विशेष योगदान रहा।

इसके पूर्व 2018 में इस अभियान भारत का पहला ब्लड टेस्ट कार्ड बना जिसमें 11,551 लोगों की रक्त जाँच कर उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया गया था। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हुई । राजिम कुंभ 2024 में इटली, फ्रांस से आए लोगों ने भी इस अभियान में अपना प्ररीक्षण कराया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: अमित शाह की मौजूदगी में सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं
Chhattisgarh National Unity Day 2026: Deputy CM विजय शर्मा बोले- 'नक्सलवाद के बाद अब बस्तर के विकास पर जोर'