सरदार पटेल की 150वीं जयंती: भारत पर्व में बोले CM विष्णुदेव साय- 'सरदार पटेल की एकता की भावना आज भी देश को जोड़ती है'

Published : Nov 11, 2025, 12:48 PM IST
sardar patel jayanti cm Vishnu Deo Sai bharat parv gujarat ekta nagar

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के केवड़िया में भारत पर्व में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की एकता की भावना और बंकिमचंद्र का वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय पहचान हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की झांकी ने एकता का संदेश दिया।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत पर्व हमारे देश की “विविधता में एकता” का अद्भुत प्रतीक है। यहां भारत के सभी राज्यों की संस्कृति, परंपरा और गौरव एक साथ देखने को मिलते हैं। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल श्री वी. के. सक्सेना और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।

सरदार पटेल को नमन, बिरसा मुंडा जयंती पर होगा भारत पर्व का समापन

मुख्यमंत्री साय ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि भारत पर्व उनके 150वें जयंती वर्ष पर आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह पर्व धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती — राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस- पर संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत के सांस्कृतिक और भावनात्मक एकीकरण का प्रतीक है, जो सभी को जोड़ता है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी- भारत की एकता की पहचान

मुख्यमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रतिमा भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिमा के निर्माण का निर्णय लिया था, तब देश के हर गांव से लोहा एकत्र किया गया- यह सच्चे अर्थों में एक भारत की भावना को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल के सपनों को साकार किया

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस तरह सरदार पटेल ने देश की रियासतों को जोड़कर एक भारत बनाया, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों के भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण से स्वतंत्र भारत में सनातन संस्कृति के वैभव को पुनः स्थापित किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब सरदार पटेल के परिवारजनों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हैं, तो पूरा देश भावविभोर हो उठता है।

छत्तीसगढ़ की झांकी ने दी राष्ट्रीय एकता का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी ने एकता परेड में हिस्सा लिया और पूरे देश को राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया।

वंदे मातरम् और सरदार पटेल- हमारी राष्ट्रीय पहचान

मुख्यमंत्री साय ने ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में हुए आयोजनों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का “वंदे मातरम्” और सरदार पटेल की एकता की भावना ही हमारी असली राष्ट्रीय पहचान है।

सिविल सेवा में भी झलकती है सरदार पटेल की दूरदृष्टि

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की सिविल सेवा प्रणाली का भारतीयकरण किया था। आज भी उनके द्वारा रखी गई सोच और दूरदृष्टि हमारे प्रशासनिक ढांचे में स्पष्ट दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक दल से की मुलाकात

भारत पर्व के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ से आए सांस्कृतिक दल के कलाकारों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद
रायगढ़ : ऐसा क्या हुआ? RPF जवान ने हेड कांस्टेबल दोस्त की हत्या, सिर में मारी 4 गोली