इधर छत्तीसगढ़ में बागेश्वर सरकार की कथा, उधर स्कूल में बेहोश होकर गिर रहीं छात्राएं, क्या भूत प्रेत!

Published : Jan 24, 2023, 04:04 PM ISTUpdated : Jan 24, 2023, 04:06 PM IST
बच्ची को आए दौरे

सार

छत्तसीगढ़ बालौद जिले से एक अजोबोगरीब मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसने हर किसी को आश्चर्य में डाल दिया है। यहां के एक हाईस्कूल में छात्राएं अचानक बेहोश होकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए जमीन पर गिर रही हैं। लोग इसे भूत-प्रेत बता रहे हैं।

 

रायपुर, इन दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार चर्चा में हैं। उन पर आरोप लगे हैं कि वह अंधविश्वास को बढ़ावा देते हुए जादू-टोने और भूत-प्रेत भगाते हैं। शास्त्री इस समय रायपुर में हैं और वहां कथा कह रहे हैं। इसी बीच छत्तसीगढ़ बालौद जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिसने हर किसी को आश्चर्य में डाल दिया है। यहां के एक हाईस्कूल में छात्राएं अचानक बेहोश होकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए जमीन पर गिर रही हैं।

कई गांव में मचा हुआ है इससे हड़कंप

दरअसल, यह शॉकिंग मामला बालोद जिले के ग्राम भैंसबोड़ में स्थित हाईस्कूल का है। जहां पिछले कुछ दिन से छात्राएं अजीबोगरीब हरकतें करते हुए बेहोश हो जा रही हैं। बच्चियां अचानक से प्रार्थना स्थल और क्लास रूम में बेहोश हो रही हैं। अब तक 11 से अधिक छात्राएं बेहोश हो चुकी हैं। इस घटना से आसपास के कई गांव में हड़कंप मचा हुआ है। अन्य स्कूली छात्राओं, शिक्षक से लेकर परिजन परेशान हैं।

घटनास्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ, धूप-दीप हो रहा

बता दें कि ऐसा यहां पर क्यों हो रहा है, इसके पीछे क्या कारण है, इसे अभी तक कोई नहीं जान पाया है। ना ही डॉक्टर कोई इसको बीमारी बता रहे हैं। वहीं कुछ स्थानीय लोग इस घटना को भूत-प्रेत बता रहे हैं। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ, धूप एवं अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा करना शुरू कर दिया है। हाालांकि अभी तक इसका निदान नहीं मिल सका है।

जानिए डॉक्टर और टीचर का क्या कहना है...

स्कूल प्रिंसिपल और अन्य टीचर का कहना है कि करीब 9 महीने पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। जहां छात्राएं अचानक से चीखते हुए बेहोश हो जाती थीं। घटना के पीछे क्या कारण है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में पहुच बेहोश हुए छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच कर रही है। सीएमएचओ जेएल उईके ने इस घटना को साइकोलाजी कारण बता रहे हैं। वहीं जांच के बाद ही वास्तविक कारण बताने की बात सीएमएचओ ने कही है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर नजर आया पेरेग्रीन फाल्कन, वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक, चार राज्यों के विकास पर 50 बिंदुओं पर मंथन