तुम हमारा साथ दो, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे- बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के बयान से मचा हड़कंप

Published : Jan 24, 2023, 01:12 PM ISTUpdated : Jan 24, 2023, 02:25 PM IST
अपने बयानों और चमत्कार दिखाने के दावों के लिए चर्चा में आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बयान देकर फिर से हलचल बढ़ा दी है।

सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार चर्चा में हैं। उन पर नागपुर में रामकथा के दौरान पाखंडी होने का आरोप लगने के बाद से वह लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। इस समय वह रायपुर में हैं और वहां कथा कह रहे हैं।

रायपुर(Chhattisgarh). बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार चर्चा में हैं। उन पर नागपुर में रामकथा के दौरान पाखंडी होने का आरोप लगने के बाद से वह लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। इस समय वह रायपुर में हैं और वहां कथा कह रहे हैं। रायपुर में उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे सनसनी फ़ैल गई। उन्होंने मंच से कहा तुम हमारा साथ दो, हम तुम्हे हिंदू राष्ट्र बना देंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्होंने ये बयान देकर हलचल मचा दी है।

अपने बयानों और चमत्कार दिखाने के दावों के लिए चर्चा में आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बयान देकर फिर से हलचल बढ़ा दी है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नारा था कि ‘तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’अब उसी तरह का मेरा एक नारा है ‘तुम हमारा साथ दो, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।’ बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से कहा कि इस नारे को पूरे देश में फैलाने के लिए उनको जुट जाना चाहिए।

पूरे हिंदू धर्म पर उठाई गई उंगली- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि केवल बागेश्वर धाम पर ही आरोप नहीं लगाए गए हैं, ये एक तरह से पूरे हिंदू धर्म पर अंगुली उठाने का मामला है। इसलिए भारत देश के लोगों को घरों से बाहर निकलकर इसका जवाब देना होगा। अगर इसके बाद भी जो लोग आगे नहीं आएंगे, उनको बुजदिल माना जाएगा। धीरेंद्र शास्त्री ने सभी लोगों से इस नारे को मोबाइल के जरिये पूरे देश में भेजने की अपील की। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस देश में कोई ऐसा महापुरुष नहीं हुआ जिस पर कोई आरोप नहीं लगाया गया। चाहे मीरा हों, रैदास, कबीर या तुलसीदास हों, सभी को कसौटी पर खरा उतरना पड़ा।

पूरे देश की हिंदू एक हुआ- ये सबसे बड़ा चमत्कार

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि लोग मुझसे पूछते थे कि बाबा तुम क्या चमत्कार करते हो। ऐसे सभी लोगों को मैं इस व्यास पीठ से कहना चाहता हूं कि सबसे बड़ा चमत्कार तो यही हो गया कि पूरे देश का हिंदू आज एक हो गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर किसी को दूसरा चमत्कार देखना हो तो बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में आ जाना।उन्होंने कहा कि अगर किसी के भीतर सनातनी हिंदू की एक बूंद भी है तो उसे उनका साथ देना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वो कभी नेता नहीं बनेंगे और न कभी अपनी कोई पार्टी ही बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें…

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण को राखी बांध मुस्लिम युवती ने बनाया भाई, हिंदू धर्म स्वीकार कर सुल्ताना बनी सुरभि

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल