रात 2 बजे रोमांस में अंधा हुआ कपल: लड़की बीच सड़क लड़के की गोद में बैठकर बेडरूम की तरह करती रही चुम्मा-चाटी

Published : Apr 29, 2023, 03:42 PM ISTUpdated : Apr 29, 2023, 04:05 PM IST
shocking crime stories

सार

छत्तसीगढ़ के बिलासपुर से प्यार  के नाम पर एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक पकल बीच ड़कप रोमांस करते रहे। लोग निकलते रहे और लड़की चलती बाइक पर लड़के की गोद में बैठकर  चुम्मा-चाटी करते रहे। 

बिलासपुर. कभी मेट्रो में बिकनी पहनकर सफर करना तो कभी बीच सड़क रोमांस करने वाले वीडियो आए दिन सामने आ रहे हैं। छत्तसीगढ़ के बिलासपुर से भी एक ऐसी ही सारी हदें पार कर देने वाली घटना आई है। जहां एक कपल इश्क में इस तरह डूब गया कि वह सरेआम एक-दूसरे को रोमांस करता रहा। लड़की चलती बाइक पर लड़के की गोद में बैठकर उसे चुम्मा चाटी करती रही।

बिलासपुर की सड़कों पर सरेआम लड़का-लड़की करते रहे हदें पार

दरअसल, खुलेआम रोमांस करने वाला यह वीडियो बिलासपुर शहर में सिविल लाइन क्षेत्र से सामने आया है। जहां बुधवार रात दो बजे एक बाइक से लड़का और लड़की घूम रहे थे। इस दौरान दोनों अश्लील हरकतें करते रहे। इस प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे को बाहों में भर रखा था। लड़की चलती बाइक पर लड़के की गोद में पीछे की तरफ मुंह करके बैठी हुई थी। इस दौरान यह कपल रोमांस करते देखा गया। तभी रास्ते पर मौजूद किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रोमांस वीडियो के बाद पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

लड़का-लड़की के इस वीडियो को पुलिस ने देखते ही उनके खिलाफ एक्शन लिया। ट्रैफिक DSP संजय कुमार साहू ने कहा कि गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कपल का यह वीडियो मिला है। दोनों की पहचान कर ली गई है। जिस बाइक पर वह रात दो बजे घूम रहे थे, उसका नंबर CG 28K 4059 है। गाड़ी नंबर के आधार पर ही युवक को ट्रेस किया और उसे थाने बुलाया गया। लेकिन उसने बताया कि यह बाइक वह नहीं उसका दोस्त चला रहा था। उस रात उसने मुझसे बाहर जाने के लिए बाइक मांगी थी। इसके बाद उस युवक को बुलाया गया।

सड़क पर रोमांस किया तो पुलिस ने काटा तगड़ा चालान

बाइक चलाने वाले युवक की पहचान 19 साल के हर्ष तिवारी के रूप में हुई है। वह कर्वधा का करने वाला है, लेकिन फिलहाल कॉलेज की पढ़ाई के चलते बिलासपुर के टिकरापारा में किराए से रहता है। पुलिस ने उस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उस पर कार्रवाई की है। उसका 8 हाजर 800 रुपए का चालान काटा और उसे जमकर फटकारा। साथ ही लड़की को भी हिदायत दी गई है। इसके अलावा उससे मांफी मंगवाई, कि वह आगे से यातायात के नियमों को नहीं तोड़ेगा।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल