13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

Published : Dec 11, 2023, 01:56 PM ISTUpdated : Dec 11, 2023, 04:21 PM IST
cm vishnu

सार

छत्तीसगढ़ में सीएम और डिप्टी सीएम फाइनल हो जाने के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। 13 दिसंबर को भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार का शपथ गृहण समारोह होगा।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नए सीएम, डिप्टी सीएम और विधायकों का शपथ गृहण समारोह 13 दिसंबर को रायपुर में होगा। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में करने की तैयारी चल रही है। इस अवसर पर पीएम मोदी, अमित शाह सहित अन्य दिग्गज नेता भी शामिल हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में रविवार शाम को सीएम और डिप्टी सीएम के नामों की घोषणा होने के बाद छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के शपथ ग्रहण होते ही नई सरकार अपना काम करना शुरू कर देगी।

10 दिन बाद नई सरकार लेगी शपथ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आ गया था। जिसमें भाजपा की पूर्ण बहुमत से जीत हुई थी। इस जीत के 10 दिन बाद यानी 13 दिसंबर को छत्तीगसढ़ में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा शपथ लेंगे। इसके बाद मंत्री मंडल का विस्तार किया जाएगा।

पहले आदिवासी नेता विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में सीएम के लिए चुने गए विष्णुदेव साय पहले आदिवासी नेता हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है। वे किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इस कारण वे जमीन से जुड़े हुए हैं। चूंकि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य है। ऐसे में साय को सीएम बनाना लोकसभा चुनाव में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार