रायपुर टंडवा को मिली 8.32 करोड़ की सौगात, मंत्री टंक राम वर्मा बोले- विकास का कोई विकल्प नहीं

Published : Jul 28, 2026, 06:59 PM IST
tank ram verma

सार

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर के टंडवा में 8.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इसमें 8.31 करोड़ की दो प्रमुख सड़कें और स्कूल सुविधाएं शामिल हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड स्थित ग्राम टंडवा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने सोमवार को 8.32 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है, क्योंकि विकास का कोई विकल्प नहीं होता।

8.32 करोड़ के ऐलान से क्या क्या होगा?

  • मंत्री वर्मा ने 4.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दैहानपारा-झोपड़ापारा-बैकुंठ सड़क (2.675 किमी) और 3.87 करोड़ रुपये की लागत वाली टंडवा-बैकुंठ सड़क (2.65 किमी) का भूमिपूजन किया। इसके अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 लाख रुपये के साइकिल स्टैंड और 10 लाख रुपये के प्रार्थना शेड का लोकार्पण भी किया गया।
  • उन्होंने कहा कि इन सड़कों की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। वर्ष 2018 में भी इस परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन विभिन्न कारणों से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब दोनों सड़कों के निर्माण से विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा समय और लागत दोनों की बचत होगी।
  • मंत्री ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में पंचायत क्षेत्र में करीब 77 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। इनमें महतारी सदन, पीडीएस भवन, उद्यान विकास, शौचालय, स्मार्ट क्लास, साइकिल स्टैंड और अन्य जनहित से जुड़े कई कार्य शामिल हैं।
  • कार्यक्रम के दौरान मंत्री वर्मा ने विद्यार्थियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का आधार ईमानदारी, मेहनत और सेवा का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरों के हित में किया गया कार्य ही सबसे बड़ा धर्म है।
  • इस अवसर पर जिला एवं जनपद पंचायत के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल के शिक्षक, ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

CG NEWS: किसानों तक योजनाएं पहुंचाने के लिए मंत्री केदार कश्यप का बड़ा निर्देश
Chhattisgarh Sports Conclave: रायपुर में जुटे देशभर के खेल दिग्गज, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- खेल से बनेगा समर्थ छत्तीसगढ़