स्कूल के हॉस्टल में रंगरेलियां मना रहे थे गुरूजी, छात्रों ने बाहर से ताला बन्द कर बुला लिया पुलिस

Published : Jan 27, 2023, 09:16 AM IST
स्कूल टीचर होस्टल में महिला के साथ अश्लील हरकत करते रंगेहाथ पकड़ा गया।

सार

सहायक शिक्षक द्वारा एक युवती को प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में बुला कर रोमांस करना महंगा पड़ गया।

कोरबा(Chhattisgarh). सहायक शिक्षक द्वारा एक युवती को प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में बुला कर रोमांस करना महंगा पड़ गया। छात्रों को जैसे ही गुरुजी के प्रेमलीला की जानकारी हुई उन्होंने बाहर से ताला बंद कर दिया। जिसके बाद हंगामा करने के साथ ही उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और गुरूजी के साथ युवती को थाने ले आई।

मामला आदिवासी बालक छात्रावास लैंगी, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा का है। यहां टीचर ने एक युवती को छात्रावास में बुलाया और उसे लेकर एक कमरे में चले गए। तकरीबन रात साढ़े 9 बजे की इस घटना की जानकारी छात्रों को रात साढ़े 11 बजे मिली। गुरुजी कमरे में युवती के साथ प्रेमलीला करने में मशगूल थे। इसी बीच छात्रों ने कमरे में बाहर से ताला बंद कर हंगामा काटना शुरू कर दिया। रात भर गुरु जी अपनी अपनी महिला मित्र के साथ कमरे में बंद रहे।

सुबह पुलिस ने खुलवाया ताला

इसी बीच किसी छात्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस छात्रावास पहुंची और ताला खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला। छात्रों द्वारा हंगामा करने पर पुलिस दोनों को लेकर थाने चली गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

विभाग ने टीचर को किया सस्पेंड

सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार टोप्पो के द्वारा अश्लील हरकत करते पकड़े जाने की खबर आम होते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीचर के खिलाफ विभागीय जांच की भी संस्तुति की गई है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: अमित शाह की मौजूदगी में सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं
Chhattisgarh National Unity Day 2026: Deputy CM विजय शर्मा बोले- 'नक्सलवाद के बाद अब बस्तर के विकास पर जोर'