Delhi results 2025: बीजेपी का 27 साल का वनवास खत्म, कार्यकर्ता से लगायत नेता तक झूमे-नाचे, देखें वीडियो

Published : Feb 08, 2025, 06:10 PM ISTUpdated : Feb 08, 2025, 06:47 PM IST
pm modi

सार

भाजपा मुख्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। हर ओर खुशी का माहौल है। कार्यकर्ता से लगायत नेता तक नाच रहे, झूम रहे और एक दूसरे को जीत (Delhi Assembly Election) की बधाई दे रहे हैं। 

Delhi Election results 2025: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। लगातार चौथी बार सत्ता में आने के लिए प्रयासरत आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है तो बीजेपी का हौसला बुलंद है। भाजपा दिल्ली मुख्यालय पर जश्न का माहौल है। गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा सहित पार्टी के दिग्गज नेता हेडक्वार्टर पर पहले से ही डटे हुए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के आए नतीजों के अनुसार, भाजपा को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिली है।

देखें बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार तरीके से हुआ स्वागत…
 

 

पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया…

 

 

 

 

भाजपा मुख्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। हर ओर खुशी का माहौल है। कार्यकर्ता से लगायत नेता तक नाच रहे, झूम रहे और एक दूसरे को जीत की बधाई दे रहे हैं।

 

 

अरविंद केजरीवाल को हराने वाले पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा भी पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

 

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi School Admission 2026: नर्सरी-1st फॉर्म शुरू, 7 डॉक्यूमेंट जरूरी
BREAKING: दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP की जबरदस्त जीत, 7 सीटों पर कब्ज़ा