दिल्ली में चार मंजिला बिल्डिंग ढही, मलबे में दबे 20 लोग, केजरीवाल ने जताया दुख

Published : Jan 27, 2025, 09:43 PM IST
building

सार

बुराड़ी में निर्माणाधीन इमारत गिरने से कई लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। केजरीवाल ने जताया दुख, मदद के दिए निर्देश।

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। यहां पर चार मंजिला निर्माणधीन बिल्डिंग गिर गई, इसके अंदर कम से कम 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को जैसे ही इस बारे में जानकारी हासिल हुई बिना देरी करें वो फायर और एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर जा पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 8 लोगों को अबतक मलबे से निकाला जा चुका है।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली फायर चीफ ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को शाम के समय 7 बजे बुराड़ी में मौजूद ऑस्कर स्कूल के पास चार फ्लोर वाली बिल्डिंग जेएचपी हाउस के ढहने के बारे में उन्हें जानकारी हासिल हुई थी। इस बिल्डिंग के नीचे 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जिन 8 लोगों को मलबे से निकाला गया है उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है। जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक ये चार मंजिला बिल्डिंग 250 गज की थी। ये एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग थी।

ये भी पढ़ें- 

Delhi Election: राजधानी में अब तक कौन-कौन बन चुका है सीएम, देखिए लिस्ट

अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना को लेकर रिएक्ट किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ये घटना बेहद दुखद है। बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा जी को निर्देश दिए हैं कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहाँ जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें। स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें। कुछ लोग इस घटना की वीडियो भी बनाते हुए दिखाई दिए हैं। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की स्पेशल मशीनों को भी मंगवाया गया है। ताकि दबे हुए लोगों को जल्दी से जल्दी निकाला जा सकें। इस हादसे ने आसपास के लोगों के बीच दहशत फैला दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें-

Delhi Election: रोहिणी में राघव चड्ढा का रोड शो, क्या AAP फिर करेगी कमाल?

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वैलेंटाइन डे के दिन दहल गई देश की राजधानी, तस्वीर में दिख रहे शख्स ने उठाया खौफनाक कदम
Delhi Mausam Update: फरवरी के बीच में गर्माहट का एहसास! आज बदल सकता है दिल्ली मौसम का मिजाज