दिल्ली के चुनाव नज़दीक हैं, ऐसे में जानिए दिल्ली की सत्ता पर किस-किसने राज किया। आतिशी से लेकर ब्रह्म प्रकाश तक, सभी मुख्यमंत्रियों का रोचक सफर।

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव जल्दी होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां ये कोशिश करने में लगी हुई है कि उनकी सरकार लोगों के दिलों पर राज करें। इसके लिए आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस लोगों के बीच अपने-अपने वादों को रखती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन दिल्ली की सत्ता का इतिहास काफी गहरा है। आइए जानते हैं कि इस मुश्किल कुर्सी पर बैठकर किस-किस ने देश की राजधानी को संभालने का काम किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. सीएम आतिशी

इस वक्त आतिशी दिल्ली की कमान संभालते हुए दिखाई दे रही है। उन्होंने सितंबर 2024 में अपना कार्यभार संभाला था। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद उन्हें ये कुर्सी हासिल हुई थी।

2. अरविंद केजरीवाल

अब बात करते हैं इस वक्त आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की। 28 दिसबंर 2013 में वो दिल्ली के सीएम बने थे। 2014 में उन्होंने कुछ वक्त के लिए ये कुर्सी छोड़ दी थी। इसके बाद वो फिर से 2015 में इस पद पर वापस आएं। सितंबर 2024 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव 2025: BJP-AAP- Congress का घोषणापत्र, किसने किए ज्यादा फ्री के वादे

3. शीला दीक्षित

शीला दीक्षित को भला कौन भूल सकता है। शीला दीक्षित के साथ कांग्रेस ने दिल्ली की राजनीति में अपनी छाप छोड़ी थी। वह सीएम की कुर्सी पर काफी वक्त तक बनी रही थी। 3 दिसंबर 1998 से लेकर उन्होंने 28 दिसंबर 2013 तक इस पद को संभाला था।

4. सुष्मा स्वराज

अब बारी आती है भारत की पूर्वी विदेश मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुष्मा स्वराज की। उन्होंने 12 अक्टूबर से 3 दिसंबर 1998 तक सीएम पद पर अपनी छाप छोड़ी थी।

5. साहिब सिंह वर्मा

बीजेपी की तरफ से साहिब सिंह वर्मा लोगों के बीच आए थे। 26 फरवरी से लेकर 12 अक्टूबर 1998 तक वो दिल्ली के सीएम रहे थे।

6. मदन लाल खुराना

दिल्ली की सीएम सीट पर 2 दिसंबर 1993 से 26 फरवरी 1996 तक मदन लाल खुराना बने हुए थे। 2021 में वो दुनिया को अलविदा कह गए। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1934 को हुआ था।

7. गुरमुख निहाल सिंह

गुरमुख निहाल सिंह 12 फरवरी 1955 से 1 नवंबर 1956 तक दिल्ली के सीएम रहे थे। सीएम पद से हटने के बाद भी वो राजनीति में सक्रिय रहे थे, लेकिन किसी बड़े पद पर काम नहीं किया था।

ये भी पढ़ें-

Delhi Election: रोहिणी में राघव चड्ढा का रोड शो, क्या AAP फिर करेगी कमाल?

8. सीएम ब्रह्म प्रकाश

17 मार्च 1952 में दिल्ली के पहले सीएम चौधरी ब्रह्म प्रकाश रहे थे। उनके कार्यकाल की बात करें तो वो 12 फरवरी 1955 तक रहा था। 1993 में प्रकाश का निधन हो गया था।