दिल्ली में बदलेगी यमुना की तस्वीर? खुद CM रेखा गुप्ता ने उठाई गंदगी और कीचड़

Published : Jun 28, 2026, 01:18 PM ISTUpdated : Jun 28, 2026, 02:21 PM IST
CM Rekha Gupta

सार

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने चिल्ला गांव में यमुना स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने स्वयं सफाई की और नागरिकों से जुड़ने की अपील की। साथ ही, उन्होंने स्थानीय बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया।

आज दिल्ली में चिल्ला गांव में यमुना घाट स्वच्छता अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नाले की सफाई की। उन्होंने खुद अपने हाथों से कीचड़ को उठाया और  डस्टबिन में डाला। इस दौरान सीएम के साथ साथ बड़ी संख्या में युवा साथी, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान किया।

-यमुना दिल्ली की स्मृति, संस्कृति और जीवनधारा

स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं दिल्ली के सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- यमुना दिल्ली की स्मृति, संस्कृति और जीवनधारा है। इसे स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए दिल्ली सरकार वैज्ञानिक, स्थायी और व्यापक स्तर पर निरंतर कार्य कर रही है। स्वच्छ घाट उसी संकल्प का सजीव प्रमाण हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली वालों से की एक अपील

सेवा के इस अभियान से जुड़े प्रत्येक स्वयंसेवक को हृदय से धन्यवाद। मैं दिल्ली के प्रत्येक परिवार से आग्रह करती हूं कि किसी भी दिन थोड़ा समय यमुना के नाम अवश्य निकालें। अपने बच्चों का हाथ थामकर किसी घाट पर चल रहे स्वच्छता अभियान से जुड़ें।आने वाली पीढ़ियां यमुना को वैसा ही पाएंगी, जैसा हम आज उसे सौंपेंगे। यही हमारी जिम्मेदारी है, यही हमारी विरासत है।

दिल्ली की सीएम ने बच्चों के लिए किया शानदार फैसला

सफाई अभियान के दौरान मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने वहां मौजूद सेवा बस्ती में रहने वाले बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से बातचीत के दौरान उनकी पढ़ाई की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।  मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक श्री रविकांत उज्जैनवाल सहित उपस्थित अधिकारियों से बच्चों की पढ़ाई की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

 

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Security Alert: 15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट, दिल्ली छावनी में तब्दील
Delhi News: विधानसभा में गरजीं CM रेखा गुप्ता, यमुना-प्रदूषण से सड़कों तक पर पिछली सरकार को घेरा