
दिल्ली के द्वारका में विजयादशमी का मंच इस बार खास रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित रामलीला और दशहरा समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। रेखा गुप्ता ने इस मौके की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि भगवान राम के हाथों रावण का वध अधर्म, अत्याचार और अहंकार के अंत का शाश्वत संदेश है।
द्वारका सेक्टर-10 में आयोजित विजयादशमी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद रहीं। राष्ट्रपति ने इस दौरान रावण के पुतले का दहन किया। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति की मौजूदगी को अपने लिए सौभाग्य बताया और विजयादशमी को भगवान राम के आदर्शों को याद करने का अवसर बताया।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की गरिमामयी उपस्थिति में द्वारका श्री रामलीला द्वारा आयोजित विजयदशमी महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रभु श्रीराम के हाथों रावण का वध अधर्म, अत्याचार और अहंकार के अंत का शाश्वत उद्घोष है। जब-जब अधर्म ने मर्यादा को चुनौती दी है, तब-तब धर्म की शक्ति ने उसका विनाश किया है।
विजयदशमी का यह पावन पर्व हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए अधर्म और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की कृपा समस्त दिल्लीवासियों पर बनी रहे। उनके आशीर्वाद से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा सभी को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की शक्ति मिले।
जय श्रीराम! जय-जय सियाराम! 🙏
@rashtrapatibhvn
#VijayaDashami
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 20, 2026
यह भी पढ़ें: VIDEO: दशहरे पर PM मोदी ने चलाया धनुष-बाण, रावण दहन के बीच दिखा अलग अंदाज
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम के हाथों रावण का वध अधर्म, अत्याचार और अहंकार के अंत का शाश्वत उद्घोष है। उन्होंने लिखा कि जब-जब अधर्म ने मर्यादा को चुनौती दी, तब-तब धर्म की शक्ति ने उसका विनाश किया। रेखा गुप्ता के मुताबिक विजयादशमी लोगों को अधर्म और अन्याय के खिलाफ खड़े होने तथा भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने दिल्लीवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भगवान राम के आदर्शों को सामाजिक बुराइयों से जोड़ते हुए भ्रष्टाचार, अपराध, भेदभाव और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार जैसी समस्याओं से लड़ने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने भी विजयादशमी को धर्म और न्याय की अधर्म व अन्याय पर जीत का पर्व बताते हुए राम कथा के आदर्शों को याद किया।इस तरह द्वारका का दशहरा समारोह धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक मूल्यों और जनकल्याण के संदेश का मंच भी बना।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से लेह तक धू-धूकर जला रावण, PM मोदी से राष्ट्रपति मुर्मू तक ने मनाया दशहरा, देखें VIDEO
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।