
Delhi Assembly election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 26 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को पूर्व सीएम शीला दीक्षित के सुपुत्र पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को उतारा है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने मंगलवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है।
इंडिया ब्लॉक के गठबंधन दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में हैं। कांग्रेस ने आप को घेरने की रणनीति तैयार की है। पहली लिस्ट में जहां अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को उतारकर लड़ाई को रोचक कर दिया हैं, वहीं दूसरी लिस्ट में भी आप के कई दिग्गजों को कड़ी टक्कर देने के साथ उनके क्षेत्र में ही घेरने की कोशिश की है।
आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर व पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां फरहाद सूरी को प्रत्याशी बनाया है। बाबरपुर सीट से कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को कांग्रेस ने उतारा है। शकूर बस्ती से आप प्रत्याशी पूर्व मंत्री डॉ.सत्येंद्र जैन के खिलाफ सतीश लूथरा को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। मेहरौली से आप प्रत्याशी नरेश यादव के खिलाफ पुष्पा सिंह को कांग्रेस ने उतारा है।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव अगले साल 2025 के फरवरी महीना में संभावित है। विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। 2020 में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए 70 में 62 सीटों पर फतह किया था। जबकि 2015 में आप ने 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। दोनों चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब था।
यह भी पढ़ें:
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।