दिल्ली चुनाव 2025: रमेश बिधूड़ी ने BJP का CM चेहरा बनाए जाने पर किया बड़ा दावा

Published : Jan 12, 2025, 06:38 PM IST
MP Ramesh Bidhuri

सार

दिल्ली चुनाव में केजरीवाल ने दावा किया है कि रमेश बिधूड़ी बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। बिधूड़ी और अमित शाह ने इस दावे को खारिज किया है। केजरीवाल ने बिधूड़ी को खुली बहस की चुनौती दी है।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रण दिन-ब-दिन और मजेदार होता जा रहा है। आप नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा बीजेपी के विवादित नेता रमेश बिधूड़ी को भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने का दावा किए जाने के बाद दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं। रमेश बिधूड़ी सहित अमित शाह भी इस दावे का जवाब देने के लिए मैदान में कूद चुके हैं। शाह ने कहा कि आप नेता केजरीवाल बीजेपी का चेहरा कौन होगा यह तय नहीं कर सकते। जबकि बिधूड़ी ने कहा कि वह पार्टी के वफादार हैं और पार्टी ने बहुत कुछ दिया है।

पहले जानिए रमेश बिधूड़ी ने सीएम फेस बनाए जाने पर क्या कहा?

बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें उन्हें अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया गया था। मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफा कालकाजी से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने इन दावों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा: मुख्यमंत्री पद को लेकर जो बातें हो रही हैं, वह पूरी तरह से निराधार हैं। मैं जनता का सेवक हूं और पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने मुझे 25 सालों तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। दो बार सांसद और तीन बार विधायक बनने का अवसर मिला। बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने यह बात स्वीकार कर ली है कि भाजपा अगली सरकार बनाएगी। दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार से नाराज है। लोग शराब घोटाले, शिक्षा घोटाले, स्वास्थ्य घोटाले, शीशमहल घोटाले, टूटी सड़कों और गंदे पानी से परेशान हैं।

अमित शाह भी केजरीवाल पर बोले हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल के आरोपों को राजनीतिक लाभ के लिए झूठी अफवाह बताया। उन्होंने कहा: क्या केजरीवाल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे का फैसला करेंगे? यह दावा करना उनकी हताशा को दर्शाता है।

अब जानिए अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा था?

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार भाजपा जल्द ही बिधूड़ी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करेगी। केजरीवाल ने बिधूड़ी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी ताकि दिल्ली की जनता यह तय कर सके कि दोनों में से कौन नेतृत्व के लिए बेहतर है। केजरीवाल ने कहा: अगर रमेश बिधूड़ी को भाजपा का आधिकारिक उम्मीदवार बनाया जाता है तो लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनता के सामने बहस होनी चाहिए।

कब हैं दिल्ली विधानसभा वोटिंग?

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान हुआ है। यहां वोटिंग 5 फरवरी को होनी है और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। इसी दिन रिजल्ट आ जाएंगे। बीजेपी और कांग्रेस जहां सत्ता में वापसी के लिए चुनाव मैदान में हैं तो आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता लगातार सत्ता में बने रहने के लिए प्रयासरत है। 2015 में आप ने 67 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा को 3 सीटें मिली थीं। 2020 में आप ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की और भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस पिछले दोनों चुनावों में खाता खोलने में असफल रही।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप का शपथ ग्रहण: कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल? सुरक्षा एजेंसियां परेशान!

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi Pollution Emergency: खुले में कचरा जलाते पकड़े गए तो सीधे ₹5,000 फाइन-असली वजह क्या?
होटलों में तंदूर के लिए कोयला-लकड़ी बैन, भयानक प्रदूषण को रोकने सख्त आदेश