दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Published : Jan 16, 2025, 09:13 AM IST
Rahul Gandhi

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही अब तक कुल 68 उम्मीदवारों के नाम घोषित हो चुके हैं, सिर्फ़ दो सीटों के लिए नाम आना बाकी है। क्या यह बदलाव चुनावी समीकरण बदल पाएगा?

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi assembly elections 2025) के लिए कांग्रेस ने बुधवार रात उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 5 प्रत्याशियों के नाम हैं।

लिस्ट में सुरेंद्र कुमार और राहुल धानक के नाम हैं। सुरेंद्र कुमार को बवाना सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। यह सीट SC के लिए आरक्षित है। वहीं, SC के लिए आरक्षित करोल बाग सीट से राहुल धानक को टिकट दिया गया है।

 

 

अन्य तीन नामों में सुमेश गुप्ता, वीरेंद्र भिडूरी और अर्जुन भड़ाना शामिल हैं। सुमेश को रोहिणी, वीरेंद्र को तुगलकाबाद और अर्जुन को बदरपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इन पांच नामों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस द्वारा घोषित किए गए कुल प्रत्याशियों की संख्या 68 हो गई है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। दो और प्रत्याशी के नामों की घोषणा की जानी है।

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में थे 16 प्रत्याशियों के नाम

कांग्रेस ने मंगलवार को 16 प्रत्याशियों के नामों वाली तीसरी लिस्ट जारी की थी। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए आप के पूर्व विधायक धर्मपाल लकड़ा को मुंडका से और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने राजेश गुप्ता को किराड़ी, कुंवर करण सिंह को मॉडल टाउन, प्रेम शर्मा को हरि नगर, हरबानी कौर को जनकपुरी, जितेंद्र सोलंकी को विकासपुरी, सुषमा यादव को नजफगढ़, मांगे राम को पालम और विशेष टोकस को आरके पुरम सीट से मैदान में उतारा था।

इसी तरह कांग्रेस ने अरिबा खान को ओखला, राजीव चौधरी को विश्वास नगर, कमल अड़ोरा को गांधी नगर, जगत सिंह को शाहदरा और भीष्म शर्मा को घोंडा से अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रमोद कुमार जयंत के स्थान पर ईश्वर बागड़ी को मैदान में उतारा है।

5 फरवरी को दिल्ली में होगा मतदान

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा के चुनाव एक चरण में हो रहे हैं। 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे। सत्ताधारी पार्टी आप ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। भाजपा ने 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। नामांकन की जांच 18 जनवरी को होगी। 20 जनवरी तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है। वह एक भी सीट नहीं जीत पाई है। 2020 के चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटें जीत ली थी। भाजपा को सिर्फ आठ सीटें मिलीं थीं।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi School Admission 2026: नर्सरी-1st फॉर्म शुरू, 7 डॉक्यूमेंट जरूरी
BREAKING: दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP की जबरदस्त जीत, 7 सीटों पर कब्ज़ा