Delhi Elections 2025: AAP का दावा BJP ने पार्टी तोड़ने को ऑफर किए 15-15 करोड़

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया है। AAP सांसद संजय सिंह के अनुसार, 7 प्रत्याशियों को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। भाजपा ने इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2025) के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। अब सभी को 8 फरवरी का इंतजार है। इस दिन वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे। इससे पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उसे तोड़ने की कोशिश की है।

आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा आप को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उसके प्रत्याशियों को 15-15 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं। कहा गया है कि आप छोड़कर भाजपा में आ जाएं।

Latest Videos

आप के 7 प्रत्याशियों को मिले 15-15 करोड़ रुपए के ऑफर

ऑफर पाने वाले किसी भी प्रत्याशी का नाम बताए बिना संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी के 7 उम्मीदवारों को ऑफर को लेकर फोन कॉल आए हैं। संजय सिंह ने कहा, "भाजपा ने दिल्ली चुनाव में अपनी हार मान ली है। 7 विधायकों के पास 15-15 करोड़ रुपए लेकर पार्टी छोड़ने का, पार्टी तोड़ने का, भाजपा में शामिल होने का ऑफर अब तक आ चुका है। आम आदमी पार्टी के सात विधायक जो चुनाव लड़ रहे हैं उनके पास फोन आया भाजपा के तत्वों द्वारा, मुलाकात करके भी ऑफर दिया गया। वे 15 करोड़ रुपए देने की बात कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की बात कर रहे हैं। तोड़फोड़ कर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- AAP-da! दिल्ली में क्या खत्म हुआ केजरीवाल का दबदबा? BJP खुश, आप खेमे में चुप्पी

प्रत्याशियों से कहा कर लीजिए ऑडियो रिकॉर्डिंग

संजय सिंह ने कहा, "इस पूरे मामले में हमने अपने प्रत्याशियों से कहा है कि जितने भी कॉल इस तरह के आएं उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग कीजिए, इसकी सूचना दी जाएगी। अगर कोई मुलाकात करके ऑफर करता है तो छिपा हुआ कैमरा लगाकर उसका वीडियो बनाएं। हमने अपने विधायकों को सचेत कर दिया है।"

यह भी पढ़ें- Delhi Assembly Election 2025 Exit Polls: दिल्ली में BJP की सरकार!

दिल्ली में 70 सीटों पर हुए हैं चुनाव

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव हुए हैं। 8 फरवरी को रिजल्ट आने को है। यहां सरकार बनाने के लिए कम से कम 36 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ है।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

सीएम Rekha Gupta और Parvesh Verma ने की सुनहरी पुल ड्रेन पर चल रहे काम की समीक्षा
क्या है Hyderabad की मशहूर डिश Haleem ? Ramdan में जायका लेने पहुंच रहे लोग
Sambhal में होली के गीतों पर जमकर झूमे CO अनुज चौधरी, जमकर किया डांस
Dimple Yadav ने BJP सरकार पर साधा निशाना, बोलीं “स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है”
पाकिस्तान को इनविटेशन से लेकर विश्वासघात तक... PM Modi ने इंटरव्यू में किए कई चौंकाने वाले खुलासे