दिल्ली वालों को मोमोज कितने ज्यादा पसंद है। ये तो हर कोई जनता है। स्पाइसी चटनी के साथ मोमोज का जो मजा होता है वो किसी और खाने में लोगों को नहीं मिलता है। ऐसे में आइए हम आपको जानते हैं दिल्ली के कुछ फेमस मोमोज स्पॉट के बारे में यहां।
25
डिपॉल्स, जनपथ
दिल्ली में सबसे शानदार मोमोज जनपथ के डिपॉल्स में मिलते हैं। उन्होंने मोमोज के साथ अपने खाने की बाकी चीजों की शुरुआत की थी। आज यहां पर केवल मोमज नहीं मिलते हैं, बल्कि कोल्ड कॉफी के लिए भी ये जगह फेमस है।
35
आईएनए मार्किट
आईएनए मार्किट लोगों के बीच खाने-पीने को लेकर बहुत फेमस है। यहां पर मोमोज बिल्कुल अलग तरीके से बेचे जाते हैं। यहां की कई जगहों पर आप चिल्ड फ्रूट बीयर के साथ मोमोज का मजा उठा सकते हैं।
45
डोलमा आंटी
आप लाजपत नगर आए हो तो आपको वहां के डोलमा आंटी के मोमोज जरूर खाने चाहिए। वैरायटी वाले मोमोज आपको वहां पर मिल जाएंगे। यहां स्टॉल पर खूब भीड़ देखी जाती है, लोग शॉपिंग करने के बाद यहां पर मोमोज जरूर खाते हैं। आपको चाइनीज प्लैटर भी मिल यहां पर मिल सकते हैं।
55
मॉम हैंड मोमोज
मॉम हैंड मोमोज अपने स्टीम मोमोज के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको कई तरह की मोमोज की वैरायटी देखने को मिल जाएगी। कॉलेज के छात्रों के बीच ये जगह काफी ज्यादा फेमस है। यहां अक्सर दिल्ली विश्वविद्यालय के पास के साउथ कैप्स के छात्र जरूर आते हैं।
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।