दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सुधार पर फोकस, CM रेखा गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण

Published : Aug 02, 2026, 01:10 PM IST
rekha gupta

सार

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने मयूर विहार फेज-2 के अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने मरीजों से बात कर सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कमियों को तुरंत दूर कर बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शनिवार को मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनके अनुभव, सुझाव और अपेक्षाओं की जानकारी ली।

दिल्ली की सीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं तथा मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
  • निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में जहां भी किसी प्रकार की कमी या सुधार की आवश्यकता हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर इलाज के साथ सम्मानजनक व्यवहार और समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए।
  • रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जन-केंद्रित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राजधानी का हर नागरिक बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सके।
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि अस्पतालों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, स्वच्छ वातावरण और मरीजों की सुविधाओं से जुड़े सभी मानकों का नियमित रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।
  • उन्होंने दोहराया कि दिल्ली सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को समय पर, सम्मानजनक तथा गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार निरंतर निगरानी और आवश्यक कदम उठाती रहेगी।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Accident: दिल्ली ITO में भीषण हादसा! दो विधायकों समेत 6 लोग घायल, स्विफ्ट-इनोवा की जोरदार टक्कर
H1N1 Cases: दिल्ली में H1N1 का बढ़ा खतरा, 1800 के करीब मामले, स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे बैठक