Delhi Election 2025: AAP के 15 करोड़ वाले आरोप की होगी जांच, LG ने दिए आदेश

सार

Delhi Election 2025 live: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की काउंटिंग से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। 'आप' ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके उम्मीदवारों को 15—15 करोड़ रुपये के आफर के कॉल आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के 16 कैंडिडेट के पास ऐसे फोन आने का दावा किया है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल में से ज्यादातर में बीजेपी को ही बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को बड़ी बढ़त का अनुमान लगाया गया है।

 

05:51 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली पुलिस की लोगों से अपील—शांति बनाए रखें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दिल्ली पुलिस ने लोगों से पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

 

05:17 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल के घर पहुंचे संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचे।

05:12 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: हमारी रिपोर्ट Exit पोल से भी खतरनाक है: शाहनवाज हुसैन

दिल्ली चुनाव पर बीजेपी लीडर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की विदाई तय है। एग्जिट पोल में ऐसा साफ दिख रहा है। हमारे पास जो रिपोर्ट है, उसके अनुसार 'आप' को बहुत बुरी हार होने वाली है।

ज्यादा जानने के लिए यहां पढ़ें

04:53 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: ACB ने केजरीवाल को भेजा नोटिस

ACB ने 'आप' कैंडिडेट्स को रिश्वत की पेशकश के आरोपों के बाद अरविंद केजरीवाल को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है।

04:50 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: हम चाहते हैं कि दिल्ली में AAP सत्ता में आए-TMC सांसद

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। इस पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि हमारे दल ने AAP को समर्थन दिया है। हम चाहते हैं कि AAP सत्ता में आए, एग्जिट पोल कई बार गलत सबित हुए हैं। इस बार भी संभव है।

04:44 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में 19 मतगणना केंद्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्पेशल CP SPNO देवेश चंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, दिल्ली में 19 काउंटिंग सेंटर हैं। हर केंद्र के प्रभारी ADCP हैं, इन केंद्रों पर CAPF की 38 कंपनियां तैनात की गई हैं।

04:38 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल ने नहीं बताया पिछले 11 साल का काम

कांग्रेस कैंडिडेट अभिषेक दत्त ने कहा कि आज वोटिंग में जिस तरह धांधली होती है, उससे एक संदेह बना रहता है कि चुनाव आयोग सरकार के साथ है। अरविंद केजरीवाल ने एक बार भी नहीं बताया कि पिछले 11 सालों में उन्होंने क्या काम किया है।

 

03:31 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: AAP के लीगल हेड संजीव नासियार का बड़ा आरोप

AAP पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा कि यहां ACB(भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) टीम पिछले आधे घंटे से बैठी है। पर उनके पास कोई कागजात या निर्देश नहीं हैं। यह बहुत ही सरप्राइजिंग है। टीम लगातार किसी से फोन पर बात कर रही है। हमने पहले ही उनसे जांच के लिए जरूरी नोटिस की डिमांड की। पर उनके पास कोई कागजात नहीं हैं। उधर, पार्टी के सांसद ACB कार्यालय में हैं। वह मामले की शिकायत दर्ज कराने वहां पहुंचे हैं...फिर ACB टीम किसके निर्देश पर यहां बैठी हुई है?

 

03:24 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: क्या दिल्ली में BJP सरकार, 2 और Exit Polls क्या कहते हैं?

Delhi Assembly Elections 2025 के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इससे पहले आए एग्जिट पोल में से ज्यादातर में भाजपा सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। गुरुवार को दो और एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आएं। उनके मुताबिक भी दिल्ली में भाजपा सरकार बनने वाली है।

ज्यादा जानने के लिए यहां देखें

 

03:21 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: मसाज चलाने वाली कंपनियां बना रही हैं EXIT POLL-Sanjay Singh

Delhi ELection 2025 के एग्जिट पोल पर AAP सांसद संजय सिंह ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल करवाने वाली फर्म मसाज चलाने वाली कंपनियां हैं।

ज्यादा जानने के लिए यहां देखें

 

03:18 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: बीजेपी पर AAP का बड़ा हमला

'आप' के मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'गाली गलौज पार्टी' पैसे और गुंडागर्दी के दम पर चुनाव लड़ती रही है, पर कल के बाद उनका खेल खत्म हो जाएगा।

02:50 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल के घर पहुंची ACB टीम

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आरोपों की जांच करने के लिए एसीबी की टीम उनके आवास पहुंची है।

02:48 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: बीजेपी जीती तो कौन होगा सीएम की कुर्सी का दावेदार?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जारी एग्जिट पोल के अनुमानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि यह चुनाव नतीजों से ही पता चलेगा कि दिल्ली की सत्ता किस पार्टी के हाथ में रहेगी। पर यदि एग्जिट पोल के नतीजे सही हुए और बीजेपी को बढ़त मिलती है तो सीएम की कुर्सी का दावेदार कौन होगा?

ज्‍यादा जानने के लिए पढें।

02:27 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: बीजेपी पर किसी भी तरह का आरोप बर्दाश्त नहीं-मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि भाजपा पर किसी तरह का आरोप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली की जनता AAP से पूरी तरह त्रस्त है। दिल्ली का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां जनता परेशान न हो। दिल्ली में पॉल्यूशन भी सबसे ज्यादा है। 8 फरवरी को AAP-दा बन चुकी पार्टी चली जाएगी।

02:00 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: 'आप' के आरोप पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस के संजय दीक्षित ने AAP के 15 करोड़ वाले आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या पता कि विधायक कौन बनेगा? ऐसे में यदि कोई पार्टी फोन करेगी तो किसे करेगी।

 

01:40 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: AAP भी ACB से करेगी शिकायत

सांसद संजय सिंह ने कहा है कि वह खुद ACB दफ्तर जा रहे हैं और लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।

01:38 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: एक्शन में आई एसीबी टीम, केजरीवाल के घर रवाना

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना का आदेश मिलते ही ACB टीम एक्शन में आ गई है। टीम जांच के लिए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर रवाना हो गई है।

01:33 PM (IST) Feb 07

Delhi Election 2025 Live: LG का बड़ा फैसला

दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के 15 करोड़ वाले आरोप का संज्ञान लिया है और ACB को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

01:13 PM (IST) Feb 07

50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही AAP: गोपाल राय

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली सरकार के मंत्री और बाबरपुर सीट से AAP कैंडिडेट गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में पार्टी के सभी कैंडिडेट की बैठक हुई। उम्मीदवारों की रिपोर्ट से पता चलता है कि दिल्ली में पार्टी 50 से ज़्यादा सीटें जीतने जा रही है। दिल्ली में AAP ही सरकार बनाएगी... जबकि दिल्ली में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि जैसे बीजेपी की सरकार बन रही है...तथ्यों से पता चलता है कि ये ऑपरेशन लोटस की कोशिश है... हमारी कोशिश है कि कल काउंटिंग निष्पक्ष तरीके से हो।

 

01:09 PM (IST) Feb 07

AAP के 70 उम्मीदवारों की बैठक खत्म, बाहर निकले कैंडिडेट

Delhi Election 2025 Live: 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर चल रही पार्टी कैंडिडेट की बैठक खत्म। कैंडिडेट मोहिंदर गोयल के मुताबिक, 18 से 20 कैंडिडेट के पास पैसे लेकर भाजपा में आने के लिए संपर्क किया गया है।

12:52 PM (IST) Feb 07

AAP प्रत्याशी बोलें-बरगलाने के लिए बनाए सर्वे

दिल्ली की शाहदरा विधानसभा से AAP कैंडिडेट जितेंद्र सिंह शंटी का कहना है कि एग्जिट पोल के सर्वे बरगलाने के लिए बनाए हुए हैं। सरकार AAP की ही बनेगी।

12:30 PM (IST) Feb 07

कांग्रेस का आरोप-मिलकर खेल रहे हैं बीजेपी और AAP

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अरविंद केजरीवाल के ट्विट पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और AAP को राहुल गांधी से डर लगता है। ये लोग एक दूसरे से मिलकर खेल रहे हैं।

12:26 PM (IST) Feb 07

केजरीवाल के आवास पर चल रही है 'आप' की बैठक

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी के विधायकों और कैंडिडेट्स की बैठक चल रही है। बैठक में दिल्ली सीएम आतिशी भी। कल दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आएंगे।

 

12:08 PM (IST) Feb 07

क्या बोलीं बीजेपी सांसद कमलजीत सेहरावत?

बीजेपी सांसद कमलजीत सेहरावत का कहना है कि पिछले 10 सालों से दिल्ली में AAP की सरकार थी। केंद्र में भाजपा सरकार। दोनों पार्टियों के अंतर को आम लोगों ने साफ देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान लोगों के बीच जाने पर पता चला कि जनता को इस बात का दुख था कि AAP ने दिल्ली की हालत क्या बना दी है। बीजेपी ने दिल्ली के आम लोगों के दिलों को जीता है।

 

12:04 PM (IST) Feb 07

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची आतिशी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की काउंटिंग के पहले 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर मंथन कर रहे हैं। बीजेपी पर पार्टी कैंडिडेट को तोड़ने का आरोप लगाने के बाद उन्होंने कैंडिडेट की बैठक बुलाई है। आतिशी, केजरीवाल के घर पहुंची हैं।

12:00 PM (IST) Feb 07

गिरिराज सिंह का दावा-16 सीटें भी नहीं मिलेंगी 'आप' को

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने AAP के अरविंद केजरीवाल के बयान पर (दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर) कहा कि जब उन्हें 16 सीटें मिलेंगे तभी तो कोई उनके 16 विधायक लेगा। उन्होंने दावा कि 'आप' को 16 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

 

11:54 AM (IST) Feb 07

'आप' नेताओं के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराएगी बीजेपी

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि 'आप' नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उनके घटिया आरोपों का उन्हें जवाब देना होगा। सचदेवा के मुताबिक, इस मामले में दिल्ली भाजपा, एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराने जा रही है। ऐसे ही एक मामले में आतिशी बेल पर हैं। खुद अरविंद केजरीवाल अब तक हमारे नेताओं से 6 बार माफी मांग चुके हैं। अब संजय सिंह और अन्य लोगों की बारी है।

11:30 AM (IST) Feb 07

ईवीएम की सिक्योरिटी सख्त

नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट सनी कुमार सिंह के मुताबिक, नियमों के तहत स्ट्रांग रूम की 3 लेयर की सिक्योरिटी होती है। सिक्योरिटी अरेंजमेंट बहुत अच्छे हैं। पॉलिटिकल पार्टीज के रिप्रेजें​टेटिव CCTV के जरिए फीड भी देख पा रहे हैं। सिक्योरिटी सख्त होने की वजह से EVM से छेड़छाड़ की संभावना नहीं है।

 

11:15 AM (IST) Feb 07

'आप' ने कहा-एग्जिट पोल में न दिखना शुभ संकेत

आप आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका ने कहा कि BJP को लगता है कि वह फर्जी सर्वे से माहौल बनाकर हमारे नेताओं को तोड़ सकती है। वो लोग हमारे कार्यकर्ताओं को तोड़ नहीं पाएंगे। हम अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं और जब हम एग्जिट पोल में नहीं दिखते तो यह बहुत शुभ संकेत होता है।

11:03 AM (IST) Feb 07

AAP के आरोपों पर क्या बोली BJP?

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज किया है और इसे 'आप' की हताशा बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पर आरोप लगाने वालों को या तो अपने आरोप वापस ले लेने चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए।

10:51 AM (IST) Feb 07

अरविंद केजरीवाल ने बुलाई कैंडिडेट्स की बैठक

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके कैंडिडेट्स को तोड़ने का आरोप लगाने के बाद शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे पार्टी के कैंडिडेट्स की बैठक बुलाई है।

10:42 AM (IST) Feb 07

बीेजेपी पर 'ऑपरेशन लोटस' का आरोप

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले आम आदमी पार्टी ने बीेजेपी पर 'ऑपरेशन लोटस' का आरोप लगाया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके कैंडिडेट्स को बीजेपी में जाने के लिए 15-15 करोड़ रुपए के ऑफर दिए जा रहे हैं।

10:37 AM (IST) Feb 07

ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत का अनुमान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जारी 14 एग्जिट पोल में से 11 में बीजेपी के बहुमत का अनुमान। आम आदमी पार्टी की सत्ता से दूरी का अनुमान।