Delhi Voter Registration: दिल्ली में 2.3 लाख से ज्यादा नए वोटरों ने किया अप्लाई

Published : Oct 17, 2026, 01:35 PM IST
Chief Electoral Officer, Delhi  reviews progress of ongoing SIR (Photo/X/@CeodelhiOffice)

सार

दिल्ली में वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है। 31 अगस्त से 15 अक्टूबर के बीच 2.3 लाख से ज्यादा नए वोटरों ने रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया है। 4 दिसंबर को फाइनल लिस्ट जारी होगी।

नई दिल्ली। दिल्ली में वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम जोरों पर है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) का ऑफिस 31 अगस्त से 30 अक्टूबर 2026 तक इलेक्टोरल रोल का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान चला रहा है। हालिया आंकड़ों को देखें तो राजधानी के सभी 13 जिलों में लोग बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान का सीधा सा मकसद है- "कोई भी योग्य नागरिक छूटे नहीं और कोई भी अयोग्य व्यक्ति शामिल न हो।" इसके जरिए वोटर लिस्ट की गलतियां सुधारी जा रही हैं और लोगों को अपना नाम जुड़वाने या अपडेट करने का मौका मिल रहा है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 31 अगस्त से 15 अक्टूबर के बीच नए वोटर रजिस्ट्रेशन (फॉर्म-6) के लिए 2,30,165 आवेदन आए हैं। इससे पहले 30 अगस्त तक 2,12,400 लोगों ने अप्लाई किया था। वहीं, इस दौरान फॉर्म-6A के 406 आवेदन मिले, जबकि पहले 1,351 आवेदन आ चुके थे। अगर नाम कटवाने या आपत्ति दर्ज कराने (फॉर्म-7) की बात करें, तो इस दौरान 12,568 आवेदन मिले। इससे पहले 51,471 एंट्री दर्ज की गई थीं। पता बदलने या सुधार (फॉर्म-8) के लिए 87,173 लोगों ने अप्लाई किया है, जबकि पहले 2,60,768 आवेदन मिल चुके थे।

31 अगस्त को जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, उसे आप अपने नजदीकी पोलिंग स्टेशन या दिल्ली CEO के इलेक्टोरल रोल पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। अधिकारियों ने अपील की है कि लोग लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें और जरूरत पड़ने पर सही फॉर्म भरें। वोटरों की मदद के लिए 18 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को दिल्ली के सभी पोलिंग स्टेशनों पर स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। अगर आपकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 साल हो रही है, तो आप फॉर्म-6 भरकर नया वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं, सुधार या पता बदलने के लिए फॉर्म-8 भरना होगा।

दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद 30 नवंबर तक सभी आवेदनों का निपटारा कर दिया जाएगा और 4 दिसंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। दिल्ली के CEO ने सभी योग्य नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में हिस्सा लें और फाइनल लिस्ट आने से पहले अपनी डिटेल्स सही करवा लें।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने दिए दिवाली से पहले दिल्ली चमकाने के सख्त निर्देश
Delhi Police FIRs: कनॉट प्लेस में प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, दर्ज की कई FIR