Delhi Flood: सड़कें बनीं दरिया, भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 तस्वीरों में देखें तबाही

Published : Sep 03, 2025, 06:14 PM IST
Yamuna ghat flooded in Delhi

सार

भारी बारिश और यमुना नदी में आई उफान के चलते दिल्ली में बाढ़ की स्थिति है। 10,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया है।  

Delhi Weather update: दिल्ली में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति है। यमुना नदी में आई उफान के चलते हालत और खराब हो गई है। कई इलाके ऐसे हैं जहां सड़कों पर पानी ऐसे बह रहा है जैसे दरिया हो। बाजार में नाव चल रही है। ऐसे में परेशान करने वाली बात यह है कि मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कहा है कि 3 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।

फोटो-यमुना नदी में आई उफान के चलते निगम बोध घाट में बाढ़ की स्थिति है।

मौसम विभाग ने जारी की दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाके में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सफदरजंग में बुधवार को सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 19.8mm बारिश हुई। इसी तरह पालम में 9.1 mm, लोधी रोड में 11.4 mm, रिज में 28.2 mm और आयानगर में 5.7 mm बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, मध्य, पूर्व, उत्तर-पूर्व, शाहदरा, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। नई दिल्ली, उत्तर, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।

फोटो- दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के पास के गांव में बाढ़।

यमुना में उफान, निचले इलाकों में भरा पानी

यमुना के उफान पर रहने के कारण दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर गया है। लोग जान और सामान बचाने के लिए भाग रहे हैं। सड़कें नालों में बदल गई हैं। बाजार में नाव चल रहे हैं। मजनू का टीला के दुकानदारों से लेकर मदनपुर खादर और बदरपुर के परिवारों तक, सैकड़ों लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा है।

फोटो-दिल्ली के मोनेस्ट्री बाजार में बाढ़।

खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना नदी, जल स्तर 207 मीटर

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बुधवार दोपहर 1 बजे यमुना नदी 207 मीटर पर बह रही थी। निचले इलाकों से लोगों को निकाला गया है। पुराने रेलवे पुल को यातायात के लिए बंद किया गया है। दिल्ली में करीब 10,000 लोग विस्थापित हुए हैं। यमुना नदी ने 63 साल में सिर्फ चार बार 207 मीटर के स्तर को पार किया है।

फोटो- यमुना नदी का जल स्तर 207 मीटर तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, 207 मीटर से ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर, निचले इलाकों में घुसा यमुना का पानी

मंगलवार सुबह से हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। यह मंगलवार रात 10 बजे तक धीरे-धीरे 2 लाख क्यूसेक के करीब पहुंचने लगा था। इससे दिल्ली की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। इससे यमुना के अगले कुछ दिनों तक उफान पर रहने की संभावना है।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi School Admission 2026: नर्सरी-1st फॉर्म शुरू, 7 डॉक्यूमेंट जरूरी
BREAKING: दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP की जबरदस्त जीत, 7 सीटों पर कब्ज़ा