दिल्ली सरकार का शपथ: आप सांसद स्वाति मालीवाल कहां थीं? वायरल हुआ फोटो

AAP सांसद Swati Maliwal क्या आम आदमी पार्टी छोड़ेंगी? पढ़ें पूरी खबर।

 

Swati Maliwal viral photo: देश की राजधानी दिल्ली में नई सरकार का गठन हो चुका है। रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ गुरुवार को ली। रेखा गुप्ता के साथ ही उनके साथ नया मंत्रिमंडल ने भी शपथ लिया। हालांकि, शपथ समारोह के मंच पर एक फोटो सबका ध्यान आकर्षित कर रहा। वह है आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल। AAP सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) भी मौजूद थीं। उनके मंच पर कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devender Yadav) के साथ चर्चा करने का वीडियो वायरल हो गया जिससे सियासी हलचल तेज हो गई।

कभी करीबी, अब विरोधी

स्वाति मालीवाल, कभी अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की करीबी मानी जाती थीं। लेकिन समय ने करवट ली और अब वह उनकी कट्टर आलोचक बन चुकी हैं। यह टकराव तब शुरू हुआ जब मई 2024 में उन्होंने केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार (Bibhav Kumar) पर मारपीट का आरोप लगाया। मालीवाल ने दावा किया कि उन्हें केजरीवाल के घर पर पार्टी के मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया गया था लेकिन वहां बिभव कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

Latest Videos

AAP की हार और मालीवाल का तीखा वार

AAP की दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने सोशल मीडिया पर महाभारत में द्रौपदी 'चीरहरण' की तस्वीर साझा करते हुए इशारों में तंज कसा। बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा: अगर कोई नेता अहंकारी हो जाता है और जनता के लिए काम करना बंद कर देता है तो जनता उसे सबक सिखाती है। अरविंद केजरीवाल के साथ यही हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल पार्टी में लोकतंत्र खत्म कर चुके हैं और झूठ बोलकर और लोगों को प्रताड़ित करके आगे बढ़ने की सोचते हैं।

क्या मालीवाल AAP छोड़ेंगी?

हालांक, अरविंद केजरीवाल के ऑफिस में स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के बाद से ही उनके रिश्ते बिगड़ गए थे। स्वाति लगातार आप और केजरीवाल पर हमला बोल रही थीं। वह चुनाव में भी पार्टी का प्रचार करने की बजाय लगातार हमलावर रहीं। बीजेपी की दिल्ली में जीत के बाद उन्होंने केजरीवाल पर खूब हमला बोला। गुरुवार को वह शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर रहीं। जब स्वाति मालीवाल से पूछा गया कि क्या वह AAP छोड़ेंगी और राज्यसभा सीट से इस्तीफा देंगी तो उन्होंने साफ किया: मैं AAP सांसद हूं और बनी रहूंगी। लोग कहते हैं कि जो सवाल उठाता है, उसे इस्तीफा देना चाहिए। लेकिन मेरा सवाल है – क्यों? मैंने कुछ गलत नहीं किया।

यह भी पढ़ें:

Delhi Liquor Scam: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा बोले जेल में कटेगा अरविंद केजरीवाल का जीवन

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

खालिद रशीद फरंगी महली से शहाबुद्दीन रजवी तक... Waqf Amendment Bill पर क्या बोले मुस्लिम धर्मगुरू
मोहम्मद यूनुस ने उगला जहर, कांग्रेस-बीजेपी ने बजा दी बांग्लादेश की बैंड। Abhishek Khare
'मेहनत लाई है रंग...' Waqf Amendment Bill पेश होने से पहले क्या बोले JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल
West Bengal के South 24 Parganas में बड़ा हादसा, 6 लोगों की गई जान, अब ऐसा है माहौल
PM Modi ने Hyderabad House में Chile के राष्ट्रपति Gabriel Boric से की मुलाकात