दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ले ली है। उनके साथ 6 मंत्रियों ने भी पदभार ग्रहण किया।
प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा समेत कई नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। जानिए कि रेखा गुप्ता की कैबिनेट में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा मंत्री कौन है?
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बीकॉम व एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने दौलत राम कॉलेज से बीकॉम किया, जबकि 2022 में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। शिक्षा की बात करें तो स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के.पुरम से हुई है।
प्रवेश वर्मा किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम ग्रेजुएट हैं। उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, दिल्ली से MBA की डिग्री हासिल की है।
जनकपुरी से विधायक आशीष सूद भी नई कैबिनेट में शामिल हुए हैं। उनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। उन्होंने आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम किया है।
राजौरी गार्डन से विधायक मजिंदर सिंह सिरसा कैबिनेट मंत्री बन गये हैं। उन्हें BJP का सबसे अमीर विधायक माना जाता है। उनकी संपत्ति 248 cr रुपए से ज्यादा बताई जाती है। वह 12वीं पास हैं।
करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं। आम आदमी पार्टी के बाद में BJP में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से सोशल वर्क में MA किया है।
विकासपुरी से विधायक पंकज कुमार सिंह नई सरकार में मंत्री बने हैं। पेशे से डेंटल सर्जन हैं। उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से BDS की डिग्री हासिल की है।
बवाना से विधायक रविंदर इंद्राज सिंह को भी दिल्ली कैबिनेट में जगह मिली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीता। उनके पास बीए ग्रेजुएशन की डिग्री है।