दिल्ली में जलप्रलय की 5 ताजा तस्वीरें, देखिए बाढ़ ने मचाई किस कदर तबाही

Published : Sep 03, 2025, 07:00 PM IST

Delhi Flood Situation Update : दिल्ली में भारी बारिश और यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने से तबाही मची है। दिल्ली में आलम यह हो गया है कि हजारों लोग मजबूर होकर अपने घरों को छोड़ रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग ने रात 8 बजे तक की चेतावनी जारी की है। 

PREV
15
दिल्ली में 10 बाढ़ से हुई बर्बादी

दिल्ली में जारी मसूलाधार बारिश से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आलम यह है कि भारी ताबही से लोगों का जन जीवन परी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को बाढ़ के कहर के चलते अपना आशियाना छोड़ना पड़ रहा है। यमुना के आसपास के इलाके से करीब 10 हजार लोगों को रेस्क्यू कर सुरिक्षित जगह पहुंचाया गया है।

25
दिल्ली के चारों तरफ खतरा मंडरा रहा

दिल्ली के चारों तरफ बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नोएडा से लेकर गुडगांव तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस खतरे को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग ने एडवाइजरी जारी की है। निचले इलाके में रहने वाले लोगों से बाहर निकलने के लिए कहा गया है।

35
यमुना बाजार और नजफगढ़ में भारी तबाही

यमुना बाजार और नजफगढ़ के इलाकों में कमर तक पानी घुस गया है। वहीं यमुना बाजार इलाके में गलियों में पानी भरा चुका है। लोग अपने जरूरी सामान लेकर टेंटों में शिफ्ट हो रहे हैं। दिल्ली में तबाही का मंजर कितना भयानक इन तस्वीरों को देखकर आप लगा सकते हैं।

45
दिल्ली के लोग घरों को छोड़ने को हुए मजबूर

दिल्ली की तबाही में एक तरफ जहां लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हैं। तो दूसरी ओर दिल्ली सरकार इन लोगों की हर संभव मदद कर रही है। कैंपों में शिफ्ट करने से लेकर बुनियादी सुविधाएं, जैसे खाना, पीना दबाई और कपड़े उन्हें दिए जा रहे हैं।

55
पानी में तिनके की तरह बह गईं कारें

दिल्ली में यह तबाही अभी दो से तीन दिन तक नहीं थमने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट है। चेतावनी दी है कि यमुना का जलस्तर आज रात 8 बजे तक और बढ़ेगा। कई जगह तो कारें पानी में तिनके की तरह बह गईं। जगह जगह जाम के हालात बने हुए हं।

Read more Photos on

Recommended Stories