Rekha Gupta: Z सिक्योरिटी, 22 जवान और कमांडो..फिर दिल्ली की CM तक कैसे पहुंचा हमलावर?

Published : Aug 20, 2025, 12:38 PM IST

Delhi CM Rekha Gupta :दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड (Z) श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। यह सुरक्षा भारत में VIP और VVIP के लिए पांच प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था में से तीसरी सबसे बड़ी सुरक्षा प्रणाली है। लेकिन इसके बावजूद भी उन पर हमला हो गया।

PREV
16
दिल्ली की CM तक कैसे पहुंचा हमलावर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कड़ी सुरक्षा के बाद कैसे आरोपी आया और अटैक कर गया। यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ, जब बुधवार सुबह CM आवास में जनसुनवाई चल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने भीड़ का फायदा उठाते हुए अंजाम दे दिया। इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव, कई पुलिस अफसर समेत मंत्री विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। 

26
दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर सवाल?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतनी सिक्योरिटी के बाद कैसे कोई सीएम पर अटैक कर सकता है। तो आइए जानते हैं कैसी है दिल्ली के सीएम के सिक्योरिटी औसुरक्षा दस्ता में कितने जवान रहते हैं...

36
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सिक्योरिटी

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली की मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई है। जिसे गृह मंत्रालय के निर्देश पर आकलन के बाद बढ़ाया या कम भी कर सकता है। यानि खतरे की अशंका के चलते जेड प्लस (Z+) सिक्योरिटी भी दी जा सकती है।

46
दिल्ली की सीएम की सुरक्षा में 22 जवानों का सुरक्षा कवच

दिल्ली की सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में 22 जवानों का सुरक्षा कवच साथ चलता है। जिसमें कमांडो के साथ पुलिस के जवान, हथियारों से लैस 8 जवान तैनात होते हैं। इसके अलावा पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, एस्कॉर्ट्स और वॉचर्स सुरक्षा देते हैं।

56
कितनी प्रकार की होती हैं सिक्योरिटी?

भारत में पांच प्रकार की सिक्योरिटी हैं जो VIP और VVIP श्रेणी के व्यक्तियों को दी जाती है। इनमें Z+ (उच्चतम स्तर), Z, Y+, Y और X सिक्योरिटी शामिल होती है। जेड सिक्योरिटी तीसरी सबसे बड़ी सिक्योरिटी होती है। इसमें तैनात एनएसजी यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड पलभर में दुश्मन को मार गिराने में सक्षम होते हैं। वर्तमान में गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को यह सुरक्षा मिली हुई है।

66
हमला करने वाला आरोपी गुजरात का

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी का नाम राजेश भाई खिमजी (41) बताया जा रहा है। वो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने X पर लिखा- रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है।

Read more Photos on

Recommended Stories