बीजेपी की इकलौती मुख्यमंत्री बनेंगी Rekha Gupta, देश में अभी तक हैं एकमात्र महिला सीएम

Published : Feb 20, 2025, 10:51 AM IST
delhi cm

सार

Delhi New CM Rekha Gupta: बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। रेखा वर्तमान बीजेपी की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।

Delhi New CM Rekha Gupta: दिल्ली में बीजेपी की चुनावी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे लेकिन कल शाम विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी में रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया घोषित कर दिया। 20 फरवरी यानी कि आज रामलीला मैदान में आज शपथ ग्रहण होने वाला है।

बीजेपी की इकलौती मुख्यमंत्री बनेंगी रेखा गुप्ता

बीजेपी ने राजधानी दिल्ली के सत्ता में वापसी कर रही है। बता दें कि बता दें कि रेखा गुप्ता वर्तमान बीजेपी की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। इस वक्त देश में केवल पश्चिम बंगाल में एकमात्र महिला सीएम ममता बनर्जी हैं। रेखा गुप्ता से पहले बीजेपी ने आखिरी बार सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन उसके बाद पार्टी को 27 साल तक सत्ता से बाहर रहना पड़ा। 1998 के चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। अब बीजेपी ने दिल्ली में वापसी करते हुए रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: 'शीशमहल में नहीं रहूंगी, एक-एक रुपए के...' दिल्ली की CM चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने कही ये बात

आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को 70 में से 48 सीटें मिली थी। चुनाव परिणाम के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के लिए कई बड़े नाम चर्चा में थे, लेकिन पार्टी ने स्पष्ट किया था कि दिल्ली का नया सीएम किसी विधायक को ही बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पद की घोषणा में हो रही देरी को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार सवाल उठा रही थी। आखिरकार, बीजेपी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया है।

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दिल्ली में बनने जा रहा है ऐसा World-Class Campus, जानकर हर छात्र कहेगा- यही चाहिए!
दिल्ली की झुग्गियों की बदलने वाली है तस्वीर! 441 करोड़ के मेगा प्लान का ऐलान