Delhi CM Rekha Gupta on Sheesh mahal: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'शीशमहल' में न रहने का फैसला किया है। उन्होंने भ्रष्टाचार की जांच और जनता से किए वादों को पूरा करने पर जोर दिया है।

Delhi CM Rekha Gupta on Sheesh mahal: दिल्ली की नव-नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो शीशमहल में नहीं रहूंगी। पूर्व-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व अधिकारिक निवास को बीजेपी शीशमहल कहती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शीशमहल के बारे में क्या बोलीं रेखा गुप्ता

अपनी प्राथमिकता बताते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, हमने जो भी वादे किए हैं, वो पूरे करेंगे। उन्होंने कहा, “एक चमत्कार है, एक नई प्रेरणा है, नया अध्याय है बहनों के जीवन में, आज यदि रेखा प्रदेश की मुख्यमंत्री बनकर काम कर सकती है तो मुझे लगता है कि हर बहन के लिए रास्ते हैं, उन्हें अपनी राह पर चलना होगा”

Scroll to load tweet…



“मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी”

उन्होंने कहा, “जो वादें हमने दिल्ली के लिए किए हैं, उन्हें पूरा करना है।” भ्रष्टाचार के मामलों की जाँच शुरू करने के बारे में उन्होंने कहा, “एक-एक रुपए का हिसाब जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसे देना होगा।” रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।”

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta के सीएम बनने पर परवेश वर्मा का ये ट्वीट हो रहा है वायरल