
दिल्ली में सार्वजनिक सुविधाओं को उन इलाकों तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जा रहा है, जहां लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी रही है। इसी कड़ी में शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर स्थित नेहरू कैंप में दो बाल वाटिकाओं का उद्घाटन किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पहल की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता ऐसे बस्तियों तक विकास और जनसुविधाएं पहुंचाना है, जो वर्षों से इनसे वंचित रही हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, हैदरपुर के नेहरू कैंप में विकसित की गई दोनों बाल वाटिकाओं में बच्चों और स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं तैयार की गई हैं। यहां बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा, लोगों के टहलने के लिए फुटपाथ और बैठने के लिए बेंच भी बनाई गई हैं। इन सुविधाओं से इलाके के बच्चों को खेलने के लिए बेहतर जगह मिलेगी। वहीं, स्थानीय निवासियों को भी अपने आसपास कुछ समय बिताने और टहलने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
आज शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर स्थित नेहरू कैंप में दो शिशु वाटिकाओं का लोकार्पण किया। यहां बच्चों के लिए झूले, टहलने के लिए फुटपाथ और बैठने के लिए बेंच जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही बस्तियों तक विकास और जनसुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि हर मोहल्ले में सकारात्मक बदलाव आए और हर परिवार को बेहतर जीवन का अवसर मिले।
#ViksitDelhi
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 31, 2026
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जिन बस्तियों में वर्षों से बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है, वहां विकास कार्य पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उनका कहना है कि विकास का लाभ केवल कुछ चुनिंदा इलाकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर मोहल्ले तक जरूरी सुविधाएं पहुंचनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का प्रयास हर इलाके में सकारात्मक बदलाव लाने का है, ताकि प्रत्येक परिवार को बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल सके। हैदरपुर के नेहरू कैंप में दो बाल वाटिकाओं का उद्घाटन भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है।
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।