फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी ठंड, चलेंगी बर्फिली हवाएं

Published : Jan 08, 2025, 10:49 AM IST
delhi winter

सार

भारतीय मौसम विभाग ने सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली में ठंड एक बार फिर से बढ़ने वाली है। इस दौरान तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।  

दिल्ली में इन दिनों कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सूरज नहीं निकलने के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, जो काफी डराने वाली है। आईएमडी के अनुसार, इस हफ्ते एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस हफ्ते भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान 5 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है।

5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। इसके बाद 14 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। लोगों को कुछ दिनों तक ठंड से आराम नहीं मिलने वाली है। अगले तीन दिनों तक गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है। इसकी वजह से 10 से 12 जनवरी के बीच दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।

मौसम विभाग ने कल यानी कि 9 जनवरी को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आज दिल्ली में निकली धूप

मौसम विभाग के अनुसार, जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। लगातार बादल छाए रहने के कारण ठिठुरन महसूस हो सकती है। बारिश का दौर खत्म होने और मौसम साफ होने पर जनवरी के तीसरे सप्ताह में ठंड बढ़ने की संभावना है। हालांकि आज दिल्ली में खिलखिलाती धूप निकली है, जिससे लोगों को लंबे समय बाद लोगों को ठंड से आराम मिला है। ठंड के मौसम में धूप की यह हल्की सी चमक और गर्मी ने शहरवासियों को राहत दी है।

यह भी पढ़ें: हैंडसम फौजी ने कश्मीर में खुद को मारी गोली: वजह एक लड़की, जिसके पास थे सीक्रेट

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दिल्ली में ट्रैफिक का ‘The End’? सरकार बना रही है Singal Free सुपर रोड
Today Weather in Delhi: आज 36°C गर्मी, कल से बारिश-तूफान! IMD Forecast ने बढ़ाई टेंशन