दिल्ली में फटाफट बन जाएगा आपका वोटर कार्ड, इस शानदार APP के स्टेप फॉलो करें

Published : Jan 08, 2025, 09:56 AM IST
Voter ID Card

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी के दिन होने जा रहे हैं। जिन लोगों के वोटर आईडी कार्ड नहीं बने या फिर पहली बार वोटर करने जा रहे हैं। तो इस ऐप के जरिए वो अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव 5 फरवरी से होने वाले हैं। वहीं, इसको लेकर रिजल्ट 8 फरवरी के दिन आ जाएंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना दम चुनावी मैदान में दिखाने के लिए तैयार है। जल्दी दिल्ली की जनता इस बात का फैसला करेगी कि वो किसके सिर पर जीत का ताज देखना चाहेंगी। इसके लिए वो अपने वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल करने वाले हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास वोटर आईडी नहीं है वो वोट नहीं डाल सकते हैं, लेकिन घबराने वाली बात नहीं हम आपको बताएंगे कि वोटर आईडी तुरंत आप किस ऐप के जरिए फटाफट बना सकते हैं।

चुनाव आयोग ने आधिरिक हैंडल एक्स पर एक नए ऐप के बारे में जानकारी दी है। जोकि आने वाले चुनावों से जुड़ी हर जानकारी लोगों को उपलब्ध करवाने वाली है। इसके अलावा ऐसे ही तीन ऐप्स के बारे में भी जिक्र किया गया है। इनमें से एक CVIGIL ऐप है, जोकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन को सीधे चुनाव आयोग को शिकायत करने की सुविधा उपलब्ध करवाता है। बाकी के दो ऐप्स चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए बनाए गए हैं। उनमे से एक ऐप VHA है जिसके जरिए मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक सकते हैं। साथ ही वोटिंग स्लिप भी देख सकते हैं। आप गूगल प्ले स्टोर औऱ एप्पल ऐप स्टोर के जरिए ये डाउनलोड सकते हैं। ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी रजिस्टर करवानी होगी। इसके बाद आप इस ऐप के कई फायदे उठा सकते हैं।

फटाफट बना सकते हैं वोटर आईडी

वहीं, आप न्यू वोटर आईडी के लिए इस ऐप से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वोटिंग लिस्ट में अपना नाम भी वेरिफाई कर सकते हैं। साथ ही आपको वोट डालने के लिए किस जगह जाना होगा। उसके बारे में इस ऐप के जरिए पता लगा सकते हैं।

ये भी पढें-

दिल्ली इलेक्शन 2025: 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को रिजल्ट-देखें पूरा शेड्यूल

दिल्ली मेट्रों में फिर शर्मनाक हरकत, लड़कियों ने पार कर दी सारी हदें...

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Air Pollution: CAQM ने दिल्ली-NCR के लिए 2027 तक 15-20% प्रदूषण घटाने का टारगेट रखा
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन, जानें क्यों अगले कुछ दिनों में 500 तक जा सकता है AQI