दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीट को लेकर दो महिलाएं आपस में बुरी तरह से लड़ती हुई दिखाई दे रही है। 

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो से जुड़े कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर कई बार लड़ाई होती हुई नजर आई है। हाल ही में इससे जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर एक बार फिर से झगड़ा होता हुआ दिखाई दिया है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दो महिलाएं सीट को लेकर एक-दूसरे पर बुरी तरह से हावी होती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है कि लड़ाई करते-करते ये दोनों महिलाएं एक-दूसरे की जान ले लेंगी। दिल्ली मेट्रो से जुड़े इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में सीट को लेकर कलेश होता हुआ नजर आ रहा है। मेट्रो में खड़ी महिला सीट न मिलने पर विरोधी महिला की गोद में जाक बैठ जाती है। बाद में दोनों के बीच थप्पड़, घूंसे और मारपीट का सिलसिला शुरू हो जाता है। वीडियो के अंदर एक महिला दूसरी महिला को उल्टे-सीधे शब्द बोलना शुरू कर देती है। इसके बाद वो सीट से उठती है और महिला के मुंह पर थप्पड़ मारने के बाद उसे मेट्रो के फर्श पर पटक देती है। दोनों महिलाओं को फिर वहां मौजूद लोग संभालने लगते हैं। एक महिला आरोप लगा रही है कि सामने वाली महिला ने उसकी गोद में बैठने की कोशिश की है। यही चीज कोई आदमी करता तो इसका विरोध जताया जाता। इसीलिए गोद में बैठना गलत है। यहां देखिए पूरा वीडियो।

Scroll to load tweet…

धड़ल्ले से वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो का वीडियो

दिल्ली मेट्रो के वायरल होते हुए वीडियो पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद हर कोई दंग हो रहा है। इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा चुका है। तरह-तरह की प्रतिक्रिया इस वीडियो को लेकर सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें-

केजरीवाल का मायावती के भतीजे ने कर दिया बड़ा खुलासा, बताया द्रौपदी कनेक्शन!

HMPV वायरस के लिए दिल्ली सरकार हुई सख्त, ऐसे किया लोगों को अलर्ट