दिल्ली में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की ताजा चेतावनी

Published : Aug 08, 2025, 01:07 AM IST
heavy rain alert

सार

Delhi Rain Alert: 9 अगस्त को दिल्ली के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इस दिन आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा 10 से 13 अगस्त को भी बारिश की उम्मीद जताई गई है। 

Delhi Rain Alert: दिल्ली में एक बार फिर तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप ने उमस भरा माहौल बना दिया, जिससे लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री कम है।

8 अगस्त को भी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अगस्त को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 9 अगस्त को मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इस दिन आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़ें: Vice Presidential Election: NDA उम्मीदवार तय करेंगे नरेंद्र मोदी-जेपी नड्डा, 9 सितंबर को होगा मतदान, जानें संख्या बल

10 से 13 अगस्त तक भी बारिश की उम्मीद

इसके बाद 10 से 13 अगस्त तक भी बारिश की उम्मीद जताई गई है। 10 और 11 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि 12 और 13 अगस्त को तापमान थोड़ा और कम होकर अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें और आवश्यकतानुसार सावधानी बरतें।

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Pollution Emergency: खुले में कचरा जलाते पकड़े गए तो सीधे ₹5,000 फाइन-असली वजह क्या?
होटलों में तंदूर के लिए कोयला-लकड़ी बैन, भयानक प्रदूषण को रोकने सख्त आदेश